Aaj ki Taja Khabar: भाजपा ने पिछले तीन दिनों में पैसा, प्रशासन, शराब, पुलिस का प्रयोग कियाः कमलनाथ

By स्वाति सिंह | Published: November 3, 2020 06:37 AM2020-11-03T06:37:38+5:302020-11-03T22:07:31+5:30

aaj ki taja khabar 3 november live update coronavirus latest news in hindi samachar bihar election | Aaj ki Taja Khabar: भाजपा ने पिछले तीन दिनों में पैसा, प्रशासन, शराब, पुलिस का प्रयोग कियाः कमलनाथ

Aaj ki Taja Khabar: भाजपा ने पिछले तीन दिनों में पैसा, प्रशासन, शराब, पुलिस का प्रयोग कियाः कमलनाथ

देश और दुनिया की तमाम खबरों के अपडेट समेत कोरोना वायरस महामारी से जुड़ी हर जानकारी के लिए 3 नवंबर के इस Live Blog के साथ बने रह सकते हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत प्रदेश के 17 जिलों की 94 विधानसभा सीटों पर मंगलवार को मतदान होगा। इस चरण में करीब 2.85 करोड़ मतदाता चुनाव मैदान में उतरे 1500 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनाव आयोग ने कोविड-19 से बचाव के लिए निर्धारित मापदंडों के पालन के साथ निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने संबंधित गठबंधनों के लिए समर्थन हासिल करने के उद्देश्य से मंगलवार को बिहार में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे । मोदी जहां अररिया और सहरसा जिलों में दो रैलियों को संबोधित करेंगे वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी कटिहार और किशनगंज में चुनावी सभाओं को संबोधित करने के लिए 3 नवंबर को बिहार में होंगे। जिन जिलों में मोदी और गांधी मंगलवार को आएंगे, वहां बिहार विधानसभा के अंतिम चरण में 7 नवंबर को मतदान होगा। बिहार में चल रहे चुनावों में मोदी की यह चौथी और अंतिम अभियान यात्रा होगी। 

इसके अलावा अगर विश्व के बड़ी खबरों की बात करें तो आज अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतदान होगा। लोगों की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या ट्रंप दोबारा सत्ता में वापसी कर पाएंगे। कई राजनीतिक जानकार मान रहे हैं कि डोनाल्ड ट्रंप चुनाव हार सकते हैं। इस बार जो बिडेन का पलड़ा भारी लग रहा है। अगर ऐसा हुआ तो 1992 के बाद पहली बार होगा जब कोई राष्ट्रपति दोबारा नहीं चुना गया हो।

खेलों की बात करें तो आईपीएल में आज अपने पिछले दो मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को हराकर लय हासिल कर चुकी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं को बरकरार रखने के लिये मंगलवार को मुंबई इंडियन्स की कड़ी चुनौती से पार पाना होगा। हैदराबाद की टीम का नेट रनरेट प्लेऑफ की दौड़ में शामिल दूसरी टीमों से बेहतर है ऐसे में मुंबई को हराकर वे टूर्नामेंट अंतिम चार में जगह पक्की कर सकते हैं।

LIVE

Get Latest Updates

10:03 PM

09:24 PM

ये चुनाव सच्चाई और झूठ का था। भाजपा की जो राजनीति है जिस प्रकार उन्होंने जनता को गुमराह करने का प्रयास किया। हमारे मतदाताओं ने ये पूरी बात समझी। मतदान का प्रतिशत वोट डालने के उत्साह को दर्शाता है। मुझे विश्वास है कि 10 तारीख को म.प्र. की आवाज पूरे देश में गूंजेगी: पूर्व म.प्र. CM

09:24 PM

भाजपा ने पिछले तीन दिनों में पैसा, प्रशासन, शराब, पुलिस का प्रयोग किया है। भाजपा नेता बिकाऊ थे मतदाता बिकाऊ नहीं है। ये स्पष्ट करता है कि भाजपा बौखलाई हुई है। हमने चुनाव आयोग से मेहगांव और सुमावली में दोबारा मतदान की मांग की है: पूर्व म.प्र. CM कमलनाथ

09:23 PM

08:39 PM

जनता ने उत्साहपूर्वक बढ़ चढ़कर उप चुनाव में भाग लिया। बंपर वोटिंग हुई है। जनता ने लोकतंत्र में विश्वास व्यक्त करते हुए मतदान को अपना पवित्र कर्तव्य माना है। कुछ स्थानों पर 2018 से ज्यादा वोटिंग हुई है। जितनी बंपर वोटिंग हुई है उतनी बंपर हमारी जीत होगी: म.प्र. मुख्यमंत्री

08:26 PM

08:11 PM

राजस्थान: भरतपुर में आरक्षण के विरोध में आंदोलन कर रहे गुर्जर समुदाय के सदस्यों के साथ सरकार के एक प्रतिनिधि ने बैठक की। सरकार के प्रतिनिधि, IAS अधिकारी नीरज पवन ने कहा, "मेरी कोशिश रहेगी कि आपकी मांग सही रूप में सही लोगों तक पहुंचे ताकि उनका सही समाधान निकल पाए।"

07:59 PM

07:18 PM

07:05 PM

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 94 विधानसभा क्षेत्रों में शाम पांच बजे तक 51.80 प्रतिशत मतदान हुआ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से यह जानकारी दी गई। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत प्रदेश के 17 जिलों की 94 विधानसभा सीटों पर कोविड-19 से बचाव के निर्धारित मापदंड का पालन करते हुए मंगलवार को कड़ी निगरानी और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया। ये 94 विधानसभा क्षेत्र 17 जिलों पश्चिमी चम्पारण, पूर्वी चम्पारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, नालंदा तथा पटना में में पड़ते हैं|

07:05 PM

06:30 PM

बिहार में माननीय प्रधानमंत्री की सभाओं में जो भीड़ उमड़ी है उसको देखकर और मतदान में लोगों की दिलचस्पी देखकर लग रहा है कि प्रचंड बहुमत से दोबारा यहां NDA की सरकार 2010 के इतिहास को दोहराएगी और नीतीश जी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी: केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, BJP

06:29 PM

06:28 PM

06:27 PM

अभिनेता विजय राज (फाइल फोटो) को कल गोंदिया से एक महिला क्रू मेंबर से कथित छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ एक मामला दर्ज़ किया गया है: अतुल कुलकर्णी, एडिशनल SP गोंदिया

06:04 PM

नागालैंड में आज शाम 5 बजे तक 83.69% मतदान हुए। नागालैंड में आज विधानसभा की 2 सीटों पर उपचुनाव हो रहा है।

06:03 PM

शाम 5 बजे तक उपचुनाव में मतदान:

बिहार- 51.82% छत्तीसगढ़ - 71.99% गुजरात- 55.84% हरियाणा - 61.57% झारखंड - 62.46% कर्नाटक- 51.30 % मध्य प्रदेश - 66.09% नागालैंड- 83.69% ओडिशा - 68.08% तेलंगाना - 81.44% उत्तर प्रदेश- 51.21%

05:20 PM

बिहार: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने आज सुबह भागलपुर के एक मतदान केंद्र में अपना वोट डाला।

04:51 PM

प्रति 10 लाख आबादी पर 5991 कोरोना केस हैं। प्रति 10 लाख आबादी पर 89 मृत्यु हैं जो दुनिया के औसत 154 मृत्यु से कम हैं: केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण

04:31 PM

2000 लैब्स की मदद से लगभग 11 करोड़ 17 लाख कोरोना टेस्ट हो चुके हैं। कुल रिकवरी रेट 92% के करीब है: केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण

04:30 PM

जब से कोरोना शुरू हुआ है तबसे लेकर अब तक कुल पॉजिटिविटी रेट 7.4 है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 4.4 है। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.7 है: केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण

04:12 PM

लगभग 17 पोलिंग बूथ से कांग्रेस के पोलिंग अजेंट्स को हटा दिया गया है और बूथ कैप्चर करने की प्रक्रिया चल रही है। हम वहां दोबारा मतदान की मांग करते हैं: दिग्विजय सिंह कांग्रेस नेता, म.प्र.

04:11 PM

सब-इंस्पेक्टर रवींद्र शर्मा बरौनी थाना जिला दतिया जो माननीय गृहमंत्री जी का भानजा दामाद है। वो खुलेआम अपने साथ दूसरी गाड़ी में गुंडा प्रवृति के लोगों को लेकर घूम रहा है और जबरदस्ती वोट डलवा रहा है। उसकी शिकायत हमने माननीय चुनाव आयोग को की है: दिग्विजय सिंह कांग्रेस नेता, म.प्र.

03:59 PM

जब आप सड़क पर भूखे-प्यासे चल रहे थे तब नरेंद्र मोदी जी और नीतीश जी ने आपकी मदद नहीं की। आज यही आपसे हाथ जोड़कर वोट मांगते हैं। इतनी भी शर्म नहीं है इनमें। जब आपको जरूरत थी तब ये कहां थे? तब ये भारत के सबसे अमीर लोगों का टैक्स माफ कर रहे थे: कटिहार, बिहार में राहुल गांधी

03:41 PM

माननीय निर्वाचन आयोग द्वारा जो भी निर्देश हैं उनका पालन हो रहा है। ये सुनिश्चित किया जा रहा है कि जो मतदाता है वो ही वोट डाल पाएं: भाजपा उम्मीदवार द्वारा बुर्के की आड़ में हो रहे कथित फर्ज़ी मतदान की शिकायत पर अमरोहा के DM उमेश मिश्र, यूपी

03:25 PM

02:23 PM

02:23 PM

दिल्ली: राजधानी दिल्ली में आज से लोगों के लिए अंतरराज्यीय बस सेवाएं शुरू हुईं। यात्री बस की सभी सीटों पर बैठकर यात्रा कर सकेंगे, ले​किन किसी भी यात्री को खड़े होकर सफर करने की अनुमति नहीं होगी। तस्वीरें आनंद विहार से।

01:53 PM

बिहार में जिस प्रकार से हवा चल रही है निश्चित रूप से महागठबंधन की सरकार बनेगी। एक तरफ महागठबंधन है जिसका नेतृत्व तेजस्वी यादव जी कर रहे हैं और दूसरी तरफ ठगबंधन है जिसमें नीतीश कुमार जी और चिराग पासवान हैं: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

01:25 PM

झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के दंगवार कस्बे में पुलिस ने एक दवा दुकान से चार सौ पचास देशी शराब की बोतलें बरामद कीं। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि दवा दुकानदार से शराब बेचे जाने के बाबत अनुज्ञप्ति पत्र मांगा गया, लेकिन दुकानदार सुनील गुप्ता उसे पुलिस के समक्ष प्रस्तुत नहीं कर सके । उन्होंने बताया कि छापामारी गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार रात्रि की गयी। पुलिस ने सुनील गुप्ता को आज अदालत में पेश किया जहां अदालत ने उसे 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है ।

01:23 PM

मुद्रा योजना के तहत बिहार में करीब ढाई करोड़ ऋण बिना गारंटी के आवंटित किए जा चुके हैं।इसमे भी करीब पौने 2 करोड़ तो हमारी महिला उद्यमी हैं। 50 लाख से अधिक साथी ऐसे हैं जिन्होंने पहली बार इस योजना के तहत ऋण लिया है।बाकी अपने व्यवसाय को बढ़ा रहे हैं, उनका विस्तार कर रहे हैं: PM मोदी

11:12 AM

उपचुनाव : मप्र के सांवेर क्षेत्र में शुरूआती दो घंटे के दौरान 15.30 प्रतिशत मतदान

जिले के सांवेर विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को उपचुनाव के लिए जारी मतदान के शुरूआती दो घंटों के दौरान 15.30 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। जिला निर्वाचन कार्यालय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सांवेर क्षेत्र के 380 केंद्रों में सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 के प्रकोप को देखते हुए मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं के शरीर का तापमान जांचा जा रहा है और उन्हें मास्क व दस्ताने बांटे जा रहे हैं।

11:12 AM

देश में कोविड-19 के कुल 82.67 लाख मामले, 76,03,121 लोग हुए ठीक

भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 40 हजार से कम नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 82.67 लाख हो गए। वहीं अभी तक 76 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त भी हो चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के 38,310 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 82,67,623 हो गए। वहीं 490 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,23,097 हो गई।

11:11 AM

उत्तर प्रदेश में उपचुनाव में सुबह नौ बजे तक पड़े औसत 7.87 प्रतिशत वोट

उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान मंगलवार सुबह सात बजे शुरू हो गया। सुबह नौ बजे तक औसतन 7.87 प्रतिशत वोट पड़े। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी रमेश चंद्र राय ने बताया कि सात सीटों पर उपचुनाव के लिये मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया, जो शाम छह बजे तक चलेगा।

09:03 AM

मरवाही सीट के लिए मतदान प्रारंभ, आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में

छत्तीसगढ़ की मरवाही विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए मंगलवार सुबह मतदान प्रारंभ हो गया। आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित इस सीट पर सत्ताधारी दल कांग्रेस और मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी समेत आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की मृत्यु के बाद से यह सीट रिक्त है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि गौरेला—पेंड्रा—मरवाही जिले में स्थित मरवाही विधानसभा सीट के लिए आज सुबह आठ बजे मतदान प्रारंभ हो गया। मतदान शाम छह बजे तक होगा।

09:03 AM

उपचुनाव: गुजरात की आठ सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू

गुजरात में आठ विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए मंगलवार सुबह मतदान शुरू हो गया। अधिकारी ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया, जो शाम छह बजे तक चलेगा। कोविड-19 के मद्देनजर अधिकारियों ने काफी तैयारी की है। उन्होंने बताया कि आठ सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिये मैदान में कुल 81 उम्मीदवार हैं। इन सभी सीटों पर मतदाताओं की कुल संख्या 18 लाख 75 हजार है । उन्होंने बताया कि इन सभी सीटों के लिये कुल 3,024 मतदान केंद्र बनाये गये हैं, जो सामान्य चुनावों की अपेक्षा अधिक हैं। मतदान केन्द्रों पर एक समय पर 1,000 से अधिक मतदाताओं को आने की अनुमति नहीं होगी।

09:03 AM

उपचुनाव: हरियाणा की बरोदा सीट के लिए मतदान शुरू

हरियाणा की बरोदा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मंगलवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया, जो शाम छह बजे तक चलेगा। उपचुनाव में कुल 1.81 लाख मतदाता 14 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने के लिए मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे, जिनमें भाजपा उम्मीदवार योगेश्वर दत्त भी शामिल हैं। कांग्रेस विधायक कृष्ण हुड्डा के निधन के बाद अप्रैल में बरोदा सीट खाली हो गई थी, जिन्होंने 2009, 2014 और 2019 के विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज की थी। उपचुनाव के लिए कुल 280 मतदान केन्द्रों की स्थापना की गई है, जिनमें से 151 को ‘‘संवेदनशील’’ घोषित किया गया है।

09:02 AM

PM मोदी ने की भारी संख्या में मतदान की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बिहार के लोगों से भारी संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के उत्सव को सफल बनाने की अपील की। बिहार विधानसभा चुनाव में आज दूसरे चरण के तहत राज्य के 17 जिलों की 94 सीटों पर मतदान हो रहा है। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘बिहार विधानसभा चुनावों में आज दूसरे चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि वे भारी संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के इस उत्सव को सफल बनाएं। इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन करने के साथ ही मास्क जरूर पहनें।’’

07:35 AM

बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने डाला वोट

बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने पटना में डाला वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने कहा, 'जनता से अपील करता हूं कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट डालने के लिए निकलें।'

Web Title: aaj ki taja khabar 3 november live update coronavirus latest news in hindi samachar bihar election

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे