Today Top News:लॉकडाउन-5 पर चर्चा, अमित शाह ने सभी राज्यों के सीएम से की बात, कोरोना मामले में दुनिया में भारत नौवें नंबर पर

By पल्लवी कुमारी | Published: May 29, 2020 07:02 AM2020-05-29T07:02:45+5:302020-05-29T07:02:45+5:30

देश में 25 मार्च से लॉकडाउन है और फिलहाल चौथे चरण का लॉकडाउन चल रहा है जो 31 मई तक जारी रहेगा। भारत में कोरोना के 1,58,333 मामले हैं। 86110 एक्टिव केस हैं। 67,691 लोग ठीक हो चुके हैं। 4531लोगों की मौत हो चुकी है। 

aaj ki badi khabar Today 29th May top 5 news coronavirus lockdown covid-19 breaking news Hindi | Today Top News:लॉकडाउन-5 पर चर्चा, अमित शाह ने सभी राज्यों के सीएम से की बात, कोरोना मामले में दुनिया में भारत नौवें नंबर पर

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsदुनिया भर में कोरोना वायरस के संक्रमितों की कुल संख्या लगभग 60 लाख हो गई है। मरने वालों की कुल संख्या तीन लाख 57 हजार हो गई है। टिड्डियों के हमले को लेकर दिल्ली सरकार अलर्ट है। पंजाब, यूपी और राजस्थान में भी अलर्ट।

लॉकडाउन-5 पर चर्चा, अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से की बात 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लॉकडाउन के चौथे चरण पर 28 मई को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की। गृह मंत्री  अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों से 31 मई के बाद लॉकडाउन पर उनके राज्यों की क्या राय है और आगे वह इस पर क्या सोचते हैं, इसपर चर्चा की। हालांकि, सरकार का लॉकडाउन 5 पर मंथन जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को मन की बात करेंगे। सूत्रों की मानें तो इस मन की बात में पीएम मोदी कुछ हद तक स्थिति साफ कर सकते हैं।

देश में 25 मार्च से लॉकडाउन है और फिलहाल चौथे चरण का लॉकडाउन चल रहा है जो 31 मई तक जारी रहेगा। 

कोरोना संक्रमितों के मामले में  दुनिया में भारत नौवें नंबर पर 

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। अब तक कोरोना के 1.6 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। इस तरह संक्रमित लोगों की संख्या के लिहाज से दुनिया में भारत नौवें नंबर पर है। केंद्रीय हेल्थ मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक भारत में कोरोना के 1,58,333 मामले हैं। 86110 एक्टिव केस हैं। 67,691 लोग ठीक हो चुके हैं। 4531लोगों की मौत हो चुकी है। 

जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी एंड मेडिसिन की वेबसाइट के मुताबिक गुरुवार (28 मई) की रात तक भारत में मृतकों की संख्या 4695 हो गई। वेबसाइट के मुताबिक भारत में संक्रमित लोगों की संख्या 1.65 लाख से ज्यादा है और 70,500 लोग ठीक हो चुके हैं। 

टिड्डियों के हमले को लेकर दिल्ली सरकार अलर्ट, जारी की एडवाइजरी

देश के कई राज्यों में रेगिस्तानी टिड्डियों के हमले का आतंक जारी है। राजधानी दिल्ली में भी सरकार इसको लेकर अलर्ट है। अधिकारियों को सरकार द्वारा निर्देश दिए गए हैं और एडवाइजरी जारी की गई है। 

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, अभी दिल्ली में टिड्डियों का प्रकोप नहीं है, लेकिन आसपास के राज्यों में उससे प्रभावित हैं। इसी वजह से सरकारों ने विभागों के साथ तैयारी शुरू कर दी है सभी एमसीडी, डीएम और एनडीएमसी को एडवाइजरी जारी कर दी गई है। इसके तहत हमने दो कदम उठाने को कहे हैं, पहला हॉर्टिकल्चर-एग्रीकल्चर सेंटर को जो जागरूक किया जाए और दूसरा कैमिकल छिड़काव किया जाए।

दिल्ली सरकार के कृषि विभाग द्वारा दिल्ली के लोगों और किसानों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम चलाए जाएंगे। 

कोरोना वायरस: दुनिया भर में करीब 60 लाख लोग संक्रमित

दुनिया भर में कोरोना वायरस के संक्रमितों की कुल संख्या लगभग 60 लाख हो गई है। मरने वालों की कुल संख्या तीन लाख 57 हजार हो गई है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार अमरीका में कोरोना वायरस से मरने वालों की कुल संख्या एक लाख के पार चली गई है। अमेरिका में कुल संक्रमित 17 लाख 12 हजार 816 हैं। अमेरिका विश्व में सबसे ज्यादा कोरोना से प्रभावित है। 

अमेरिका के बाद ब्राजील सबसे ज्यादा प्रभावित हैष जहां कोरोना से 4 लाख 12 हजार लोग संक्रमित हैं। वहीं रूस में तीन लाख 80 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित है। 
 

Web Title: aaj ki badi khabar Today 29th May top 5 news coronavirus lockdown covid-19 breaking news Hindi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे