किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों के परिवार को 5 लाख रुपए और एक सदस्य को नौकरी देगी पंजाब सरकार

By विनीत कुमार | Published: January 22, 2021 08:18 AM2021-01-22T08:18:36+5:302021-01-23T11:16:59+5:30

aaj ka taja samachar aaj ki taja khabar 22 january 2021 live update latest news in hindi | किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों के परिवार को 5 लाख रुपए और एक सदस्य को नौकरी देगी पंजाब सरकार

22 जनवरी: लाइव ब्लॉग, लाइव अपडेट

नमस्कार! आज शुक्रवार है। देश और दुनिया की तमाम खबरों के ताजा अपडेट के लिए 22 नवंबर, 2021 के इस Live Blog के साथ आप बने रह सकते हैं। इस लाइव ब्लॉग के जरिए आप कोरोना वायरस महामारी और देश में जारी टीकाकरण से जुड़ी हर जानकारी से भी अपडेट करेंगे। 

आज के अन्य खबरों की बात करें तो कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक होनी है। इसमें सदस्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होंगे। दूसरी ओर आंदोलन कर रहे किसानों और सरकार के बीच आज 11वें दौर की भी बातचीत है। पढ़ें आज दिन भर की हर अपडेट...

LIVE

Get Latest Updates

07:06 PM

उत्तराखंड में खुला पहला बाल मित्र पुलिस थाना

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को यहां थाना डालनवाला में प्रदेश के प्रथम बाल मित्र पुलिस थाने की शुरूआत की । इस मौके पर मुख्यमंत्री रावत ने बच्चों की सुरक्षा के लिए एक करोड़ रू के राहत कोष की वयवस्था करने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड में बाल मित्र थाने को खोले जाने को एक नई शुरुआत बताते हुए कहा कि यह पुलिस का एक महत्वपूर्ण सुधारात्मक कदम साबित होगा।

06:47 PM

कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि सरकार और किसानों के बीच अक्टूबर से बातचीत चल रही है, अब तक वार्ता के 11 दौर हुए, एक अधिकारियों के साथ हुआ है। किसानों के फायदे के लिए संसद में कृषि सुधार विधेयकों को पारित किया गया, आंदोलन मुख्य रूप से पंजाब के किसानों और कुछ अन्य राज्यों के कुछ किसानों द्वारा किया जा रहा है।

06:46 PM

शिवमोगा विस्फोट : बिहार के मजदूरों की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताया

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कर्नाटक के शिवमोगा में हुए विस्फोट में राज्य के मजदूरों की मौत पर शुक्रवार को शोक जताया। संदेश में मुख्यमंत्री ने मौत पर शोक जताते हुए नयी दिल्ली में राज्य के स्थाई आयुक्त को निर्देश दिया कि वह कर्नाटक सरकार के साथ समन्वय करके घायलों के इलाज का पूरा इंतजाम कराएं।

शिवमोगा में खादान के पास खड़े ट्रक में रखे विस्फोटों में धमाका होने से कम से कम छह मजदूरों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए।

06:13 PM

महाराष्ट्र में ठाणे शहर के वागले एस्टेट क्षेत्र में एक बायोटेक कंपनी में शुक्रवार की अपराह्र आग लग गई। इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि शाम लगभग पांच बजे बायोसेंस कंपनी में आग लग गई और इस पर काबू पाने के लिए दमकल की दो गाड़ियों को लगाया गया। उन्होंने बताया कि हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है और आग लगने के कारण का अभी पता नहीं लगा है।

05:23 PM

दिग्विजय सिंह की जुबान ही उनकी दुश्मन : उमा भारती

पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता उमा भारती ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की जुबान ही उनकी दुश्मन है और इस वजह से अपनी पार्टी कांग्रेस में ‘बड़े नेता’ नहीं बन सके। उमा भारती ने दिग्विजय सिंह के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘वह पढ़े लिखे नेता हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं।

वह कांग्रेस में वो जगह नहीं बना सके, जिसे वो बना सकते थे। क्योंकि उनका मुंह उनके नियंत्रण में नहीं है। वह अभी जहां हैं इससे अधिक बेहतर हो सकते थे।’’ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा राम मंदिर निर्माण के लिये एक लाख रुपये से अधिक दान देने तथा विश्व हिन्दू परिषद से मंदिर निर्माण के लिये प्राप्त राशि का हिसाब सार्वजनिक करने की मांग पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उमा भारती ने उपरोक्त टिप्पणी की। उमा ने कहा कि वह दिग्विजय को तब से जानती हैं जब वह (उमा) मात्र आठ साल की थीं और दिग्विजय सिंह के परिवार के साथ उनके बेहतर रिश्ते हैं।

05:22 PM

अगली बैठक के लिए कोई तारीख तय नहीं की गई। सरकार ने यूनियनों को दिये गये सभी संभावित विकल्पों के बारे में बताया, उनसे कहा कि उन्हें कानूनों को स्थगित करने के प्रस्ताव पर अंदरूनी चर्चा करनी चाहिए। किसान नेताओं ने कहा कि बैठक बेशक लगभग पांच घंटे तक चली हो, लेकिन दोनों पक्ष 30 मिनट से कम समय तक आमने-सामने बैठे।

05:20 PM

ठंड लगने से बुजुर्ग महिला की मौत

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में खखरेरू थाना क्षेत्र के घरवासीपुर गांव में शुक्रवार सुबह कथित रूप से ठंड लगने की वजह से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी। जिले के खखरेरू थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) जे.पी. उपाध्याय ने बताया कि घरवासीपुर गांव में बुजुर्ग महिला झिमनी (60) की शुक्रवार सुबह कथित रूप से ठंड लगने की वजह से मौत हो गयी। उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने मृत महिला के परिजनों के हवाले से बताया कि बुजुर्ग महिला सोते समय अकड़ गयी थी और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गयी।

04:56 PM

ठंड लगने से बुजुर्ग महिला की मौत

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में खखरेरू थाना क्षेत्र के घरवासीपुर गांव में शुक्रवार सुबह कथित रूप से ठंड लगने की वजह से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी। जिले के खखरेरू थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) जे.पी. उपाध्याय ने बताया कि घरवासीपुर गांव में बुजुर्ग महिला झिमनी (60) की शुक्रवार सुबह कथित रूप से ठंड लगने की वजह से मौत हो गयी। उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने मृत महिला के परिजनों के हवाले से बताया कि बुजुर्ग महिला सोते समय अकड़ गयी थी और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गयी।

04:15 PM

मोदी ने भजन गायक नरेन्द्र चंचल के निधन पर शोक जताया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को जाने-माने भजन गायक नरेन्द्र चंचल के निधन पर शोक जताया और कहा कि अपनी ओजपूर्ण आवाज से उन्होंने भजन गायन की दुनिया में विशिष्ट पहचान बनाई। चंचल का आज यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘लोकप्रिय भजन गायक नरेंद्र चंचल जी के निधन के समाचार से अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने भजन गायन की दुनिया में अपनी ओजपूर्ण आवाज से विशिष्ट पहचान बनाई। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं।’’

02:36 PM

ममता बनर्जी को एक और झटका

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आज एक और बड़ा झटका लगा है। राज्य के वनमंत्री राजीव बनर्जी ने राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। बनर्जी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर सूचित किया कि वह कैबिनेट मंत्री के पद से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने इस्तीफा देने का कोई कारण नहीं बताया। इस बीच राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। बनर्जी ने यह भी बताया था कि इस्तीफे की एक प्रति राज्यपाल जगदीप धाखड़ को ‘आवश्यक कार्रवाई’ के लिए भेजी गई है। 



 

12:17 PM

किसान नेता और कृषि मंत्री विज्ञान भवन पहुंचे

दिल्लीः कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर विज्ञान भवन पहुंच चुके। आज किसानों और केंद्र सरकार के बीच 11वें दौर की वार्ता होनी है। केंद्र सरकार से बातचीत के लिए किसान नेता भी पहुंचे हैं।

09:58 AM

भारत में कोरोना संक्रमण के 14545 नए मामले

भारत में 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 14545 मामले सामने आए हैं। वहीं, 163 लोगों की और मौत इस महामारी के कारण हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ये अपडेट जारी किया गया है। इसके अनुसार पिछले 24 घंटे में 18002 लोग डिस्चार्च भी किए गए हैं। इसी के साथ भारत में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या  1,06,25,428 हो गई है। एक्टिव केस 1,88,688 रह गए हैं जबकि कुल 1,53,032 लोगों की मौत अब तक हो चुकी है। कुल डिस्चार्ज किए जा चुके लोगों की संख्या 1,02,83,708 हो गई है। साथ ही अब तक देश में 10,43,534 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है।

08:22 AM

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की आज बैठक

कांग्रेस कार्य समिति (सीडल्यूसी) की आज बैठक होने जा रही है। इसनें पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है। सीडब्ल्यूसी की यह डिजिटल बैठक सुबह 10.30 बजे होगी। इस बैठक में नए अध्यक्ष के चुनाव के साथ साथ किसान आंदोलन और कुछ अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है। माना जा रहा है कि इस बैठक में अध्यक्ष के चुनाव को हरी झंडी दी जा सकती है और चुनाव तिथि का ऐलान भी हो सकता है। 


 

08:19 AM

शिवमोगा हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख

कर्नाटक के शिवमोगा जिले में एक ट्रक में हुए विस्फोट के बाद 8 लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। बताया जा रहा है कि ट्रक में भारी मात्रा में जिलेटिन की छड़ों के साथ-साथ कुछ मजदूर भी सवार थे। ये हादसा एक खादान के करीब हुआ। पीएम ने दुख जताते हुए ट्वीट किया, शिवमोगा में लोगों की गई जान दुखी हूं। मेरी प्रार्थना है कि इस घटना में घायल हुए लोग जल्द स्वस्थ हो जाएं। राज्य सरकार हर तरह की मदद पहुंचा रही है।

Web Title: aaj ka taja samachar aaj ki taja khabar 22 january 2021 live update latest news in hindi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे