अंतिम संस्कार के लिए 4 लोगों ने नहीं दिया कंधा, साइकिल पर बांधकर ले गए श्मशान घाट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 3, 2018 09:41 AM2018-08-03T09:41:36+5:302018-08-03T09:41:36+5:30

ओडिशा में एक बार फिर से मानवता को शर्मसार किया गया है। यहां के बौद्ध जिले में एक महिला की मौत पर किसी ने उसे कंधा तक नहीं दिया।

a women dead body on cycle in orissa because no any one come to help | अंतिम संस्कार के लिए 4 लोगों ने नहीं दिया कंधा, साइकिल पर बांधकर ले गए श्मशान घाट

अंतिम संस्कार के लिए 4 लोगों ने नहीं दिया कंधा, साइकिल पर बांधकर ले गए श्मशान घाट

ओडिशा में एक बार फिर से मानवता को शर्मसार किया गया है। यहां के बौद्ध जिले में एक महिला की मौत पर किसी ने उसे कंधा तक नहीं दिया। ऐसे में महिल के दूर के रिश्तेदार(बहनोई)  ने अकेले साइकिल पर शव रखकर अंतिम संस्कार तक किया है। 

ऐसे में अब सवाल ये उठता है कि आखिर 4 लोगों ने इस महिला को कंधा क्यों नहीं दिया। दरअसल मृतिका के बहनोई ने एक दूसरी जाति की महिला से शादी कर ली थी जिस कारण से गांव के लोंगो ने उनका बहिष्कार कर दिया था। इतना ही नहीं लोगों ने महिला के घर से हर तक के संबंध को गांव लोगों ने तोड़ दिया था। ऐसे में हाल ही में मृतिका अपने बहनोई के आई थी। 

जहां अचानक उसकी तबियत खराब हो गई और मौत हो गई। आज पास के लोगों से अंतिम संस्कार में मदद के लिए मांगने के बाद भी जब किसी ने साथ नहीं दिया तो अंत में शव को बहनोई साइकिल में बांध तक श्मशान तक ले गया और अंतिम संस्कार किया है। इस घटना ने एक बार फिर से लोगों की सोच पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

ऐसा पहली बार नहीं है जब यहां इस तरह की घटना घटित हुई हो , इससे पहले राज्य के कालाहाड़ी में दाना मांझी नाम के एक व्यक्ति पत्नी की मौत के बाद एंबुलेंस नहीं मिलने की वजह से शव को अपने कंधे पर लादकर ले गए और उनकी बेटी चल रही थी। वहीं, बालासोर में एक वृद्ध महिला की मौत के बाद उसकी हड्डियों को तोड़ दिया गया था और कपड़े में गठरी की तरह लपेट बांस में टांगकर ले जाया गया था। दोनों की मामले मीडिया में सुर्खियां बनी थी। लेकिन इस बार तो 4 लोगो अंतिम संस्कार तक के लिए खड़े नहीं हुए।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

Web Title: a women dead body on cycle in orissa because no any one come to help

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Odishaओड़िसा