बिहार के कैमूर जिला में घरेलू विवाद में महिला ने तीन बच्चों संग कुएं में कूदकर दे दी जान, मचा कोहराम

By एस पी सिन्हा | Published: October 10, 2022 03:44 PM2022-10-10T15:44:57+5:302022-10-10T15:44:57+5:30

प्राप्त जानकारी के अनुसार परिजनों को इस बात की जानकारी तब हुई जब बच्चों और महिला को घर में नहीं पाकर उन्होंने सभी की खोजबीन शुरू की। परिजनों ने जब कुएं में झांककर देखा तो महिला का चप्पल पानी के ऊपर तैरता हुआ पाया।

a woman committed suicide by jumping into a well with her three children in Kaimur district, Bihar | बिहार के कैमूर जिला में घरेलू विवाद में महिला ने तीन बच्चों संग कुएं में कूदकर दे दी जान, मचा कोहराम

बिहार के कैमूर जिला में घरेलू विवाद में महिला ने तीन बच्चों संग कुएं में कूदकर दे दी जान, मचा कोहराम

Highlightsघटना के बाद से पतरिया गांव में मातम पसरा हुआ हैबच्चों के साथ कूदकर अपने जान गंवाने वाली महिला आंगनबाड़ी सेविका थीपुलिस ने महिला के पति को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है

पटना:बिहार में कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के पतरिया गांव में पारिवारिक कलह से तंग आकर एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। यह घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है। घटना के बाद से पतरिया गांव में मातम पसरा हुआ है। खास बात यह कि बच्चों के साथ कूदकर अपने जान गंवाने वाली महिला आंगनबाड़ी सेविका है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार परिजनों को इस बात की जानकारी तब हुई जब बच्चों और महिला को घर में नहीं पाकर उन्होंने सभी की खोजबीन शुरू की। परिजनों ने जब कुएं में झांककर देखा तो महिला का चप्पल पानी के ऊपर तैरता हुआ पाया। परिजनों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला समेत सभी बच्चों का शव कुएं से बाहर निकाला। 

इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतका की पहचान पतरिया गांव के अजय बिंद की 33 वर्षीय पत्नी रिंकू देवी के रूप में हुई है। वहीं मरे तीन बच्चों की पहचान रिंकू देवी के 8 वर्षीय बालक बालवीर, छह वर्षीय बच्ची हसीना और चार वर्षीय बालक आर्यन के रूप में हुई है। 

बताया जा रहा है कि रिंकू देवी और उसके पति के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। रविवार की रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद रिंकी देवी ने सोमवार की सुबह अपने एक बेटी और दो बेटों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। एक साथ चार लोगों के कुएं में कूदने की खबर सुनकर आसपास रहे लोग मौके पर पहुंचे तो लोगों ने देखा कि महिला अपने बच्चों के साथ कुएं में कूद गई है।

जिसके बाद लोगों ने शोर मचाया, उसके बाद गांव के सभी ग्रामीण जुट गए और आनन-फानन में कुएं में कूदे महिला सहित उसके तीन बच्चे को निकाला गया। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। 

फिलहाल घटना के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। मृतिका के पिता बताते हैं कि पहले से किसी भी विवाद की जानकारी उन्हें नहीं थी।

Web Title: a woman committed suicide by jumping into a well with her three children in Kaimur district, Bihar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे