शारदीय नवरात्र की नवमी पर माता वैष्णो देवी में विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया

By भाषा | Published: October 14, 2021 09:19 PM2021-10-14T21:19:39+5:302021-10-14T21:19:39+5:30

A special yagya was organized in Mata Vaishno Devi on the Navami of Shardiya Navratri. | शारदीय नवरात्र की नवमी पर माता वैष्णो देवी में विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया

शारदीय नवरात्र की नवमी पर माता वैष्णो देवी में विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया

जम्मू, 14 अक्टूबर जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पर्वत पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में नवरात्र के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को ‘शत चंडी महा यज्ञ’ का विशेष आयोजन किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

शारदीय नवरात्र की नवमी के अवसर पर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से वैश्विक शांति, समृद्धि, और मानव स्वास्थ्य की कामना के साथ यज्ञ में ‘पूर्णाहुति’ दी गई। बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश कुमार और अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों तथा श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति डाली। इसके अलावा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी किये गए।

अधिकारियों ने बताया कि माता वैष्णो देवी भवन, अटका और आसपास के क्षेत्रों को ताजे फूलों और रंग बिरंगी रौशनी से सजाया गया था। उन्होंने कहा कि भवन क्षेत्र में बड़े प्रवेश द्वार और पंडाल बनाए गए थे।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए व्रत में खाई जाने वाली सामग्री और पेयजल, साफ सफाई इत्यादि की व्यवस्था की गई थी। उन्होंने कहा कि पूजा अर्चना के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: A special yagya was organized in Mata Vaishno Devi on the Navami of Shardiya Navratri.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे