"पति पैसों के लिए गैर मर्दों से यौन शोषण कराता है, देवर-जेठ ने भी किया है मेरा रेप" मुस्लिम महिला ने सीएम योगी और पीएम मोदी से लगाई न्याय की गुहार
By रुस्तम राणा | Published: March 18, 2023 07:57 PM2023-03-18T19:57:14+5:302023-03-18T19:57:14+5:30
न्यूज 24 के मुताबिक, महिला ने कहा, ससुराल वाले मेरा यौन शोषण कराते हैं, न्याय नहीं मिला तो मैं इस्लाम धर्म छोड़ दूंगी। पीड़ित महिला ने कहा, देवर और जेठ ने भी मेरा रेप किया है, पति पैसों के लिए गैर मर्दों से यौन शोषण कराता है।

"पति पैसों के लिए गैर मर्दों से यौन शोषण कराता है, देवर-जेठ ने भी किया है मेरा रेप" मुस्लिम महिला ने सीएम योगी और पीएम मोदी से लगाई न्याय की गुहार
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक गर्भवती मुस्लिम महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी से न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने न्याय नहीं मिलने पर हिन्दू धर्म को अपनाने की बात भी कही है। महिला ने अपने पति पर पैसों के लिए गैर मर्दों से यौन शोषण कराने का आरोप लगाया। साथ ही उसने अपने देवर और जेठ पर भी उसके साथ रेप करने का आरोप लगाया है। महिला 6 माह की गर्भवती है।
न्यूज 24 के मुताबिक, महिला ने कहा, ससुराल वाले मेरा यौन शोषण कराते हैं, न्याय नहीं मिला तो मैं इस्लाम धर्म छोड़ दूंगी। पीड़ित महिला ने कहा, देवर और जेठ ने भी मेरा रेप किया है, पति पैसों के लिए गैर मर्दों से यौन शोषण कराता है। उसने आगे कहा कि योगी जी और मोदी जी मुझे इंसाफ दिलवाएं, इंसाफ नहीं मिला तो मैं इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू बन जाऊंगी। महिला ने मामले में एफआईआर दर्ज कराई है।
दरअसल, मामला मुजफ्फरनगर के ककरौली थाना इलाके के बेहड़ा सादात का है। पीड़िता की शिकायत के अनुसार, वह बिजनौर की रहने वाली है और 5 साल पहले उसका निकाह अलीशेर नाम के शख्स के साथ हुआ। शादी के बाद से ही पति दहेज को लेकर परेशान करने लगा। जबकि मांग पूरी नहीं हुई तो उसने पैसों के लिए महिला को दूसरे मर्दों के साथ संबंध बनाने को कहा। साथ ही वह उसके साथ मारपीट करने लगा। आरोप है कि पति के साथ-साथ देवर और जेठ भी महिला के साथ जबरन संबंध बनाने लगे।
"ससुराल वाले मेरा यौन शोषण कराते हैं, न्याय नहीं मिला तो मैं इस्लाम धर्म छोड़ दूंगी"
— News24 (@news24tvchannel) March 18, 2023
◆ UP के मुजफ्फरनगर में एक गर्भवती महिला ने कहा #UttarPradesh | #Muzaffarnagarpic.twitter.com/LKFt0rxxb0
महिला ने दुखी होकर अब पुलिस में मामला दर्ज कराया है। महिला का कहना है कि वह 3 महीने से पुलिस के चक्कर काट रही है। यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपना लेगी। पुलिस का कहना है कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।