मिजोरम में कोविड-19 का एक नया मामला

By भाषा | Published: March 3, 2021 11:33 AM2021-03-03T11:33:07+5:302021-03-03T11:33:07+5:30

A new case of Kovid-19 in Mizoram | मिजोरम में कोविड-19 का एक नया मामला

मिजोरम में कोविड-19 का एक नया मामला

आइजोल, तीन मार्च मिजोरम में बुधवार को एक व्यक्ति में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि होने के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,427 हो गयी है। एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

अधिकारी ने बताया कि 35 वर्षीय मरीज आइजोल जिले से है। चिकित्सा जांच के लिए एक निजी अस्पताल में इलाज के समय उसमें संक्रमण की पुष्टि हुई।

मिजोरम में फिलहाल 20 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 4,397 लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में अब तक संक्रमण से 10 लोगों की मौत हुई है।

कोविड-19 के 1438 नमूनों की मंगलवार को जांच की गयी। अब तक 2,34,742 नमूनों की जांच हो चुकी है।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. लालजावमी के मुताबिक मंगलवार तक 25,377 लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी गयी। उन्होंने बताया कि 8,092 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके की दूसरी खुराक मिल चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: A new case of Kovid-19 in Mizoram

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे