अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 का एक नया मामला

By भाषा | Published: October 13, 2021 09:40 AM2021-10-13T09:40:10+5:302021-10-13T09:40:10+5:30

A new case of Kovid-19 in Andaman and Nicobar Islands | अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 का एक नया मामला

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 का एक नया मामला

पोर्ट ब्लेयर, 13 अक्टूबर अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 का एक नया मामला सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,635 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अभी आठ लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटे में तीन और लोगों के ठीक होने के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7,498 हो गई।

उन्होंने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण से अभी तक कुल 129 लोगों की मौत हुई है। अधिकारी ने बताया कि यहां अब तक कुल 5.72 लाख नमूनों की संक्रमण के लिये जांच की जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: A new case of Kovid-19 in Andaman and Nicobar Islands

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे