मजदूरी करके घर लौट रहे व्यक्ति को खूंखार कुत्तों ने नोंच—नोंचकर मार डाला
By भाषा | Published: October 21, 2019 05:52 PM2019-10-21T17:52:31+5:302019-10-21T17:52:31+5:30
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि रविवार रात मजदूरी करके ततारपुर स्थित अपने घर लौट रहे 55 वर्षीय तेज सिंह को मिरहची थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर गांव के पास आवारा कुत्तों ने घेर लिया और उसे नोंच—नोंच कर मार डाला।
Highlightsउन्होंने बताया कि सिंह जब देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन ने उसकी तलाश शुरू की।उन्होंने मुर्गा फार्म के पास उसका शव कुत्तों से घिरा पाया गया।
एटा जिले के मिरहची क्षेत्र में मजदूरी करके घर लौट रहे एक व्यक्ति को खूंखार कुत्तों ने नोंच—नोंचकर मार डाला।
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि रविवार रात मजदूरी करके ततारपुर स्थित अपने घर लौट रहे 55 वर्षीय तेज सिंह को मिरहची थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर गांव के पास आवारा कुत्तों ने घेर लिया और उसे नोंच—नोंच कर मार डाला। उन्होंने बताया कि सिंह जब देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन ने उसकी तलाश शुरू की, तो उन्होंने मुर्गा फार्म के पास उसका शव कुत्तों से घिरा पाया गया।
परिजन ने कुत्तों को बमुश्किल भगाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।