नागपुर में एक शख्स ने पत्नी को सरेआम चाकू घोंपा

By भाषा | Published: September 15, 2021 05:21 PM2021-09-15T17:21:21+5:302021-09-15T17:21:21+5:30

A man openly stabbed his wife in Nagpur | नागपुर में एक शख्स ने पत्नी को सरेआम चाकू घोंपा

नागपुर में एक शख्स ने पत्नी को सरेआम चाकू घोंपा

नागपुर, 15 सितंबर महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक विवाद को लेकर 40 वर्षीय महिला को उसके पति ने सरेआम कथित तौर पर चाकू घोंपकर घायल कर दिया।

एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि यह हमला अजनी मैदान के समीप हुआ जहां पेशे से नर्स पीड़िता बबीता दुबे मंगलवार रात को एक मरीज की देखभाल के लिए गयी थी। दुबे के पति संतोष काले ने सड़क पर धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया जिससे उसके चेहरे और हाथों में चोटें आयी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह घटनास्थल से फरार हो गया।

हमले के बाद पीड़िता ने शोर मचाया जिस पर वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने उसे बचाया। पुलिस महिला को अस्पताल लेकर गयी।

उन्होंने बताया कि आरोपी पीड़िता का दूसरा पति है और उसे शराब पीने की लत है। उसे एक हफ्ते से अपने घर में घुसने नहीं दिया गया था।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 307 (हत्या की कोशिश) के तहत मामला दर्ज किया गया और मामले की जांच चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: A man openly stabbed his wife in Nagpur

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे