कोर्ट ने केंद्रीय मंत्री के बेटे प्रबल पटेल को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, छह अन्य आरोपी न्यायिक हिरासत में 

By भाषा | Published: June 19, 2019 07:00 PM2019-06-19T19:00:46+5:302019-06-19T19:00:46+5:30

जिला पुलिस अधीक्षक गुरुकरण सिंह ने बताया कि मंगलवार को प्रबल पटेल (26) और भाजपा विधायक जालम सिंह के बेटे मोनू पटेल (27) सहित 12 लोगों के खिलाफ भादंवि की धारा 307, 365 और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि मंगलवार को ही पुलिस ने प्रबल पटेल और छह अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था जबकि मोनू पटेल सहित पांच आरोपी फिलहाल फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

A local court on Wednesday sent Union minister Prahlad Patel's 26-year-old son Prabal Patel, who was arrested in an attempt to murder case, to police custody for a day. | कोर्ट ने केंद्रीय मंत्री के बेटे प्रबल पटेल को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, छह अन्य आरोपी न्यायिक हिरासत में 

पुलिस ने प्रबल पटेल से पूछताछ के लिये अदालत से उसकी हिरासत मांगी थी।

Highlightsपुलिस अधिकारी ने बताया कि हमले में राठौड़ के अलावा एक होमगार्ड सिपाही ईश्वर राय, राहुल राजपूत, शिवम राय और मयंक भी घायल हो गए।सिंह ने बताया कि मोनू पटेल प्रहलाद पटेल के छोटे भाई जालम सिंह पटेल का पुत्र है। जालम सिंह प्रदेश की भाजपा सरकार में मंत्री थे।

मध्य प्रदेश की एक अदालत ने हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के पुत्र प्रबल पटेल को बुधवार को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया, जबकि छह अन्य आरोपियों को एक जुलाई तक न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया।

जिला पुलिस अधीक्षक गुरुकरण सिंह ने बताया कि मंगलवार को प्रबल पटेल (26) और भाजपा विधायक जालम सिंह के बेटे मोनू पटेल (27) सहित 12 लोगों के खिलाफ भादंवि की धारा 307, 365 और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि मंगलवार को ही पुलिस ने प्रबल पटेल और छह अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था जबकि मोनू पटेल सहित पांच आरोपी फिलहाल फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

पुलिस ने बुधवार को प्रबल पटेल सहित सात आरापियों को यहां न्यायिक दंडाधिकारी (प्रथम श्रेणी) अजय सिंह की अदालत में पेश किया। अदालत ने छह आरोपियों को एक जुलाई तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जबकि पुलिस को प्रबल पटेल की एक दिन की हिरासत दे दी।

पुलिस ने प्रबल पटेल से पूछताछ के लिये अदालत से उसकी हिरासत मांगी थी। बता दें कि प्रहलाद पटेल मध्य प्रदेश में भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं तथा दमोह लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। उन्हें हाल ही में केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रबल पटेल और मोनू पटेल के साथ करीब दो दर्जन लोगों का सोमवार रात को बैलहाई बाजार में तीन-चार युवकों से विवाद हो गया था। इसके बाद आरोपियों ने युवकों से मारपीट की और गोलीबारी की।

गोली हिमांशु राठौड़ नामक व्यक्ति के हाथ में लगी। सिंह ने बताया कि मोनू पटेल प्रहलाद पटेल के छोटे भाई जालम सिंह पटेल का पुत्र है। जालम सिंह प्रदेश की भाजपा सरकार में मंत्री थे और वर्तमान में नरसिंहपुर विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक हैं।

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमले में राठौड़ के अलावा एक होमगार्ड सिपाही ईश्वर राय, राहुल राजपूत, शिवम राय और मयंक भी घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है। भाजपा विधायक जालम सिंह पटेल ने मंगलवार को बताया कि घटना के समय मोनू जबलपुर में था और प्रबल जबलपुर से लौट रहा था तथा दोनों ही घटनास्थल पर मौजूद नहीं थे। दोनों को राजनीतिक कारणों से इस मामले में फंसाया गया है। 

Web Title: A local court on Wednesday sent Union minister Prahlad Patel's 26-year-old son Prabal Patel, who was arrested in an attempt to murder case, to police custody for a day.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे