मजूदरों से भरी नाव पलटी, चार मजदूर गंभीर रूप से घायल

By भाषा | Published: January 19, 2021 12:27 PM2021-01-19T12:27:30+5:302021-01-19T12:27:30+5:30

A boat full of deaths was overturned, four workers seriously injured | मजूदरों से भरी नाव पलटी, चार मजदूर गंभीर रूप से घायल

मजूदरों से भरी नाव पलटी, चार मजदूर गंभीर रूप से घायल

मिर्जापुर (उप्र) 19 जनवरी विंध्याचल के राम गया घाट से नाव में बैठकर गंगा पार कर रहे मजदूरों की नौका पलट गई। नदी में गिर गए सभी लोगों को समय पर निकाल लिया गया, हालांकि चार मजदूरों को गंभीर चोटें आई हैं।

विंध्याचल के निरीक्षक शेषधर पांडे ने बताया कि नाव पर 18 लोग सवार थे, जिसमें से 14 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। जबकि चार मजदूरों को गंभीर हालत में विंध्याचल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि ये सभी मजदूर थे और गंगा पार करके मटर की फली तोड़ने के लिए भदोही जनपद जा रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: A boat full of deaths was overturned, four workers seriously injured

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे