पाकिस्तान सेना की गोलीबारी से जम्मू कश्मीर में एक 65 वर्षीय आम नागरिक की मौत, भारतीय सेना ने भी दिया मुंहतोड़ जवाब

By भाषा | Published: August 8, 2020 02:26 AM2020-08-08T02:26:04+5:302020-08-08T02:26:04+5:30

जम्मू कश्मीर: सेना के अधिकारियों ने कहा कि रात करीब पौने नौ बजे पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की ओर से बिना उकसावे के गोलाबारी की गई।

A 65-year-old civilian dies in Jammu and Kashmir due to Pakistan Army's firing | पाकिस्तान सेना की गोलीबारी से जम्मू कश्मीर में एक 65 वर्षीय आम नागरिक की मौत, भारतीय सेना ने भी दिया मुंहतोड़ जवाब

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsमोहम्मद सादिक नामक व्यक्ति की मौत हो गई है, जो मेंढर तहसील के मनकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास स्थित गांव में रहते थे।भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना के हमले का बखूबी जवाब दिया है।

जम्मू:जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास स्थित गांवों में पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी और मोर्टार के गोले दागने से 65 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना हमले का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार (7 अगस्त) देर रात मेंढर तहसील के मनकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास स्थित गांवों में बड़ी संख्या में मोर्टार के गोले दागे गए जिसमें मोहम्मद सादिक नामक व्यक्ति की मौत हो गई।

अधिकारियों ने कहा कि रात करीब पौने नौ बजे पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की ओर से बिना उकसावे के गोलाबारी की गई। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना इसका माकूल जवाब दे रही है। एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह भी गोलाबारी की घटना हुई थी। पिछले कई दिनों से पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के गोलाबारी कर रहा है।

Web Title: A 65-year-old civilian dies in Jammu and Kashmir due to Pakistan Army's firing

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे