99 साल की बुजुर्ग महिला ने कोरोना वायरस को दी मात, 9 दिन में ही ठीक होकर लौटी घर

By सुमित राय | Published: June 27, 2020 06:57 PM2020-06-27T18:57:11+5:302020-06-27T18:57:11+5:30

कर्नाटक में 99 साल की एक महिला को कोरोना से संक्रमित पाए जाने के बाद जन्मदिन के दिन ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन वह सिर्फ 9 दिन में ही ठीक हो गई।

99-year-old Bengalurean conquers COVID-19 in 9 days in Karnataka | 99 साल की बुजुर्ग महिला ने कोरोना वायरस को दी मात, 9 दिन में ही ठीक होकर लौटी घर

कर्नाटक में 99 साल की महिला कोरोना वायरस से ठीक हो गई है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsकर्नाटक की 99 साल की महिला ने सिर्फ 9 दिनों में कोरोना वायरस को मात दे दी है।महिला अपने पोते के संपर्क में आने से कोरोना वायरस की चपेट में आ गई थीं।महिला को उनके 70 वर्षीय बेटे विन्सेंट, बहू रीता और पोते विजय के साथ विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया था।

कोरोना वायरस का संक्रमण देशभर में बढ़ता जा रहा है, लेकिन इस बीच लोग इस महामारी को मात देकर ठीक भी हो रहे हैं। कर्नाटक की 99 साल की एक महिला ने सिर्फ 9 दिनों में कोरोना वायरस को मात दे दी है और अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद घर लौट गई है। इस बुजुर्ग महिला के ठीक होने से इस जानलेवा रोग से जूझ रहे सभी लोगों के लिए उम्मीद की किरण जगी है।

बताया जा रहा है कि मार्सिलीन सलदान्हा नाम की महिला अपने पोते के संपर्क में आने से कोरोना वायरस की चपेट में आ गई थीं। 18 जून को 99वें जन्मदिन पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

महिला को उनके 70 वर्षीय बेटे विन्सेंट, बहू रीता और पोते विजय के साथ विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया था। नौ दिन बाद शुक्रवार को उनकी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई और वह अपने पोते के साथ अस्पताल से बाहर आ गईं।

महिला में नहीं दिखे थे लक्षण

सलदान्हा कर्नाटक में कोविड-19 को हराने वाली सबसे बुजुर्ग महिला बन गई हैं। महिला के बेटे विन्सेंट ने बताया, "हम तीनों में खांसी , जुकाम और बुखार जैसे लक्षण थे, लेकिन मेरी मां में लक्षण नहीं दिखाई दिS थे।"

इलाज कराने की इच्छुक नहीं थी महिला

विक्टोरिया अस्पताल में ट्रॉमा देखभाल केन्द्र की नोडल अधिकारी डॉक्टर आसिमा बानो ने कहा कि महिला अस्पताल में इलाज कराने की इच्छुक नहीं थी। उन्होंने कहा, "ट्रॉमा देखभाल केन्द्र के डॉक्टरों और नर्सों के नैतिक समर्थन से वह बहुत जल्दी ठीक हो गईं। वह जीवन में हमेशा सकारात्मक रहती हैं।"

Web Title: 99-year-old Bengalurean conquers COVID-19 in 9 days in Karnataka

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे