महाराष्ट्र में भीषण हादसाः मुंबई-गोवा राजमार्ग पर ट्रक और वैन की टक्कर में 1 बच्ची समेत 9 लोगों की मौत

By भाषा | Published: January 19, 2023 10:28 AM2023-01-19T10:28:29+5:302023-01-19T10:47:43+5:30

अधिकारी ने कहा, ‘‘ नौ लोगों की हादसे में मौत हो गई। मृतकों में एक बच्ची, तीन महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं।’’ उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।

9 killed in truck-van collision on Mumbai-Goa highway | महाराष्ट्र में भीषण हादसाः मुंबई-गोवा राजमार्ग पर ट्रक और वैन की टक्कर में 1 बच्ची समेत 9 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में भीषण हादसाः मुंबई-गोवा राजमार्ग पर ट्रक और वैन की टक्कर में 1 बच्ची समेत 9 लोगों की मौत

Highlightsहताहत हुए लोग रिश्तेदार हैं और गुहागर के हेदावी गांव के निवासी थे।ट्रक मुंबई की ओर जा रहा था। मृतकों में एक बच्ची, तीन महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं।

मुंबईः महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मुंबई-गोवा राजमार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह ट्रक और वैन की टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घार्गे ने बताया कि हादसा रायगढ़ के रेपोली गांव में सुबह करीब पौने पांच बजे हुआ। ये सभी लोग वैन से रत्नागिरी जिले के गुहागर जा रहे थे।

हताहत हुए लोग रिश्तेदार हैं और गुहागर के हेदावी गांव के निवासी थे। ट्रक मुंबई की ओर जा रहा था। अधिकारी ने कहा, ‘‘ नौ लोगों की हादसे में मौत हो गई। मृतकों में एक बच्ची, तीन महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं।’’ उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।

हादसे में एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे मानगांव के एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। पहले पुलिस ने बताया था कि हादसे में एक बच्ची घायल हुई है। अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। 

Web Title: 9 killed in truck-van collision on Mumbai-Goa highway

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे