75th Independence Day: अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन होंगी आजादी के जश्न में शरीक, इस अंदाज में गाया 'ओम जय जगदीश हरे'

By विनीत कुमार | Published: August 14, 2022 10:10 AM2022-08-14T10:10:05+5:302022-08-14T10:24:04+5:30

अमेरिकी-अफ्रीकी गायिका मैरी मिलबेन भारत पहुंच गई हैं। वे भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न में शामिल होंगी। भारत पहुंचने के बाद उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की।

75th Independence Day American Singer Mary Millben sings 'Om Jai Jagdish Hare' | 75th Independence Day: अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन होंगी आजादी के जश्न में शरीक, इस अंदाज में गाया 'ओम जय जगदीश हरे'

अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन होंगी भारत की आजादी के जश्न में शरीक (फोटो- एएनआई)

Highlightsअमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न में होंगी शामिल।विदेश मंत्रालय और भारतीय सांस्कृतिक सम्बंध परिषद की ओर से मैरी मिलबेन के आमंत्रित किया गया है।मैरी मिलबेन ने भारत पहुंचने पर पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें नेता बताया।

नई दिल्ली: भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न को मनाने के लिए अमेरिका की गायिका मैरी मिलबेन (Mary Milben) को भी न्योता दिया गया है। दिल्ली पहुंचने के बाद अमेरिकी गायिका ने पीएम नरेंद्र मोदी की कार्यशैली की जमकर तारीफ की और कहा कि अमेरिका-भारत के रिश्तों को मजबूती प्रदान करने के लिए वे एक सही नेता हैं। मैरी मिलबेन को विदेश मंत्रालय और भारतीय सांस्कृतिक सम्बंध परिषद (ICCR) द्वारा आमंत्रित किया गया है।

Mary Milben ने 'ओम जय जगदीश हरे' गाकर जीता दिल

मैरी मिलबेन ने शनिवार को न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए अपने सुरीली आवाज में 'ओम जय जगदीश हरे' गाकर सुनाया। इसके बाद सोशल मीडिया पर भी उनकी चर्चा होने लगी। 40 साल की मैरी मिलबेन इससे पहले राष्ट्रगान 'जन गण मन' गाकर भी लोगों का दिल जीत चुकी हैं। वे विदेश मंत्रालय और आईसीसीआर द्वारका आमंत्रित की जाने वाली पहली अमेरिकी और अफ्रीकी-अमेरिकी कलाकार हैं।

पीएम मोदी की तारीफ, द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर जताई खुशी

मैरी मिलबेन ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ करते हुए कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी एक महान नेता हैं। मेरे मन में प्रधानमंत्री के प्रति अपार सम्मान और समर्थन है। मैं वास्तव में विश्वास करती हूं कि वह सही नेता हैं, दूरदर्शी हैं, भारत के लिए अभी और जब तक वह कुछ कर सकते हैं, सब कुछ सही है। मेरे लिए अमेरिका-भारत संबंध अभी दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण संबंध और गठबंधन है। यह गठबंधन स्थिरता देता है यह ताकत देता है और दुनिया भर में क्या हो रहा है, इसके लिए दृष्टि देता है।'

मैरी मिलबेन ने द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुने जाने पर भी खुशी जताई। उन्होंने कहा कि इससे न केवल भारत की युवा लड़कियों बल्कि दुनिया भर की लड़कियों को प्रेरणा मिलेगी।

उन्होंने कहा, 'एक बार फिर मैं प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा करूंगी। वह महिलाओं को सशक्त बनाने वाले एक नेता और दूरदर्शी रहे हैं। यह उनके एजेंडे का एक हिस्सा रहा है। राष्ट्रपति मुर्मू को भारत के राष्ट्रपति के रूप में पद का अवसर मिलने को लेकर मैं खुश हूं। निश्चित रूप से उनकी कहानी पढ़ने के बाद बहुत खुश हूं, जिसमें वे आदिवासी समुदाय से आते हुए वे राज्यपाल बनीं और अब राष्ट्रपति पद पर हैं। यह न केवल भारत में युवा लड़कियों के लिए एक प्रेरणा है, बल्कि यह दुनिया भर की युवा लड़कियों के लिए एक प्रेरणा है।'

Web Title: 75th Independence Day American Singer Mary Millben sings 'Om Jai Jagdish Hare'

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे