मुंबई में कोविड-19 के 733 नए मामले आए, 19 मौतें हुईं, 650 लोग ठीक हुए

By भाषा | Published: June 20, 2021 08:42 PM2021-06-20T20:42:20+5:302021-06-20T20:42:20+5:30

733 new cases of Kovid-19 came in Mumbai, 19 died, 650 people were cured | मुंबई में कोविड-19 के 733 नए मामले आए, 19 मौतें हुईं, 650 लोग ठीक हुए

मुंबई में कोविड-19 के 733 नए मामले आए, 19 मौतें हुईं, 650 लोग ठीक हुए

मुंबई, 20 जून मुंबई में रविवार को कोरोना वायरस के 733 नए मामले सामने आए और 19 लोगों की मौत हो गई, जिससे महानगर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,21,370 हो गई और मृतकों की संख्या 15,298 हो गई। नगर निगम ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दिन में कुल 650 मरीजों को छुट्टी दे दी गई, जिससे मुंबई में अब तक ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 6,88,990 हो गई। शहर में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 14,809 रह गई है।

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने कहा कि 28,226 नई जांच के साथ, मुंबई में अब तक जांच किए गए नमूनों की संख्या बढ़कर 68,15,028 तक पहुंच गई है।

मुंबई जिले में मरीजों के ठीक होने की दर अब 95 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 733 new cases of Kovid-19 came in Mumbai, 19 died, 650 people were cured

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे