महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 6971 नए मामले, 35 की मौत

By भाषा | Published: February 21, 2021 09:39 PM2021-02-21T21:39:47+5:302021-02-21T21:39:47+5:30

6971 new cases of corona virus in Maharashtra, 35 dead | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 6971 नए मामले, 35 की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 6971 नए मामले, 35 की मौत

मुंबई, 21 फरवरी महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस के 6971 नए मरीजों की पुष्टि हुई है जिसके बाद कुल मामले 21 लाख के पार चले गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में यह तीसरा दिन है जब संक्रमण के मामलों की संख्या 6000 से अधिक है। राज्य में करीब तीन महीने के बाद शुक्रवार को 6000 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए थे।

उन्होंने बताया कि रविवार को 35 संक्रमितों की मौत हुई जिसके बाद मृतक संख्या 51,788 हो गई है। वहीं कुल मामले 21,00,884 हो गए हैं।

मुंबई में 921 नए मामले आए हैं और छह संक्रमितों ने दम तोड़ा है।

महानगर में कुल मामले 3,19,128 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 11,446 पहुंच गई है।

अमरावती शहर में 666 नए मामले आए हैं। इसके बाद नागपुर शहर में 599, पुणे नगर में 640, पिंपरी चिंचवड में 291 और औरंगाबाद शहर में 103 नए मामले आए हैं।

मुंबई मंडल में भी मामले बढ़े हैं, जिसमें ठाणे शहर, नवी मुंबई और कल्याण डोम्बिवली शामिल हैं। मंडल में 1678 नए मामले आए हैं।

संक्रमण को मात देने के बाद 2417 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई है जिसके बाद संक्रमण से मुक्त होने वाले लोगों की तादाद 19,94,947 पहुंच गई है।

राज्य में संक्रमण मुक्त होने की दर 94.96 फीसदी है जबकि संक्रमण की मृत्यु दर 2.47 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 6971 new cases of corona virus in Maharashtra, 35 dead

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे