पुडुचेरी में कोविड-19 के 69 नए मामले, एक की मौत

By भाषा | Published: November 19, 2020 12:25 PM2020-11-19T12:25:06+5:302020-11-19T12:25:06+5:30

69 new cases of Kovid-19 in Puducherry, one dead | पुडुचेरी में कोविड-19 के 69 नए मामले, एक की मौत

पुडुचेरी में कोविड-19 के 69 नए मामले, एक की मौत

पुडुचेरी, 19 नवंबर पुडुचेरी में कोविड-19 के 69 नए मामले सामने आए और एक व्यक्ति की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशक एस मोहन कुमार ने बताया कि 69 नए मामलों की पहचान पिछले 24 घंटे में बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे तक हुए नमूनों की जांच में हुई।

केंद्रशासित प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 36,533 है। मोहन कुमार ने बताया कि मुथियालपेट के 61 वर्षीय एक पुरुष की मौत संक्रमण से हो गई। वह पहले से ही कई बीमारियों के शिकार थे। इसके साथ ही कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 609 हो गई।

उन्होंने बताया कि पुडुचेरी में मृत्यु दर 1.67 फीसदी और स्वस्थ होने की दर 96.5 फीसदी है।

निदेशक ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 102 मरीजों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी मिली है जबकि 670 मरीजों का उपचार चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 69 new cases of Kovid-19 in Puducherry, one dead

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे