जालना में 65 साल के शख्स ने नाबालिग से किया दुष्कर्म

By भाषा | Published: September 15, 2021 02:24 PM2021-09-15T14:24:12+5:302021-09-15T14:24:12+5:30

65 year old man raped a minor in Jalna | जालना में 65 साल के शख्स ने नाबालिग से किया दुष्कर्म

जालना में 65 साल के शख्स ने नाबालिग से किया दुष्कर्म

जालना, 15 सितंबर महाराष्ट्र में जालना जिले के एक गांव में एक बुजुर्ग ने 12 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बदनापुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार की है जिसके बाद 65 वर्षीय आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पांच बच्चे और नाती-पोते हैं।

उन्होंने बताया कि पीड़िता अपने मामा के घर रहती है और आरोपी भी पड़ोस में ही रहता है। मंगलवार को जब लड़की मुर्गियां चरा रही थी तो आरोपी शख्स ने उसे पकड़ लिया और जबरन उसे अपने घर ले गया। वहां उसने लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी गांव से फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि बाद में लड़की ने घटना के बारे में अपने मामा को बताया और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी। पुलिस की एक टीम गांव में गयी और पीड़िता को चिकित्सा जांच के लिए भेजा गया है।

आरोपी को देर रात को पकड़ लिया गया और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 65 year old man raped a minor in Jalna

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे