बीएमसी के पास 58,000 करोड़ रुपये, फिर भी मुंबई में हर साल आती है बाढ़: गडकरी

By भाषा | Published: August 17, 2019 05:58 AM2019-08-17T05:58:49+5:302019-08-17T05:58:49+5:30

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नितिन गडकरी ने शुक्रवार को बृहन्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) पर निशाना साधते हुए कहा कि निकाय के पास भारी मात्रा में नकदी है फिर भी नगर में मानसून की समस्या बरकरार है।

58,000 crore with BMC, yet Mumbai gets flood every year: Gadkari | बीएमसी के पास 58,000 करोड़ रुपये, फिर भी मुंबई में हर साल आती है बाढ़: गडकरी

बीएमसी के पास 58,000 करोड़ रुपये, फिर भी मुंबई में हर साल आती है बाढ़: गडकरी

मुंबई, 16 अगस्त: केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नितिन गडकरी ने शुक्रवार को बृहन्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) पर निशाना साधते हुए कहा कि निकाय के पास भारी मात्रा में नकदी है फिर भी नगर में मानसून की समस्या बरकरार है।

उल्लेखनीय है कि बीएमसी पर भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना का नियंत्रण है और इसे देश का सबसे धनी नगर निकाय कहा जाता है। गडकरी ने गोरई इलाके में एक मैंग्रोव पार्क के लिए भूमि पूजन करने के बाद यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने सुना है कि बीएमसी के पास 58,000 करोड़ रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपोजिट) है। और हर साल हम टीवी पर देखते हैं कि मुंबई में (मानसून के दौरान) बाढ़ आ गयी है, सड़कों पर पानी भर गया है। यह हर साल होता है।’’

उन्होंने कहा कि जो राशि उनके पास है, वे उसका उपयोग समुद्र में जाने वाले अपशिष्ट जल के पुन:चक्रण के लिए कर सकते हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री गडकरी ने कहा कि उनके पास मुंबई महानगर क्षेत्र से निर्माणाधीन नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक परिवहन के लिए एक ‘जल टैक्सी’ परियोजना है। उन्होंने कहा कि इटली के वेनिस में लोग होटल से नाव के जरिए सीधे हवाई अड्डा जा सकते हैं। मेरे पास ऐसी एक परियोजना तैयार है।

Web Title: 58,000 crore with BMC, yet Mumbai gets flood every year: Gadkari

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे