महाराष्ट्र में लॉकडाउन की आशंका के बीच कोरोना के 55,411 नए मामले, 309 और लोगों की मौत

By भाषा | Published: April 10, 2021 09:59 PM2021-04-10T21:59:02+5:302021-04-10T22:10:53+5:30

महाराष्ट्र में इस वीकेंड में लॉकडाउन लगा हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि जल्द ही सरकार पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर सकती है। इस बीच पिछले 24 घंटे में राज्य में 55 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं।

55,411 new cases of Kovid-19 in Maharashtra; 309 people died | महाराष्ट्र में लॉकडाउन की आशंका के बीच कोरोना के 55,411 नए मामले, 309 और लोगों की मौत

महाराष्ट्र कोरोना के 55 हजार से अधिक नए मामले

Highlightsमहाराष्ट्र में कुल संक्रमितों की संख्या अब 33,43,951 हो गई है, 57 हजार से अधिक लोगों की मौतस्वास्थ्य विभाग के अनुसार महाराष्ट्र में इस समय एक्टिव मरीजों की संख्या 5,36,682 है

मुंबई: महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 55,411 नये मामले सामने आये और राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 33,43,951 पहुंच गयी वहीं संक्रमण से एक दिन में 309 लोगों की मौत होने से कुल मृतक संख्या 57,638 हो गयी है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि महाराष्ट्र में इस समय 5,36,682 संक्रमितों का उपचार चल रहा है।

विभाग ने एक विज्ञप्ति में बताया कि एक दिन में कुल 53,005 लोगों को अस्पतालों से इलाज के बाद छुट्टी दे दी गयी और इस तरह महाराष्ट्र में अब तक कुल 27,48,153 लोग संक्रमण के प्रकोप से उबर चुके हैं।

इस समय राज्य में संक्रमणमुक्त होने की दर 82.18 प्रतिशत है वहीं संक्रमण से मृत्यु दर 1.72 प्रतिशत है। राज्य में एक दिन में 2,19,977 नमूनों की संक्रमण के लिए जांच की गयी और अब तक कुल 2,18,51,235 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

मुंबई में शनिवार को संक्रमण के 9,330 नये मामले सामने आये और संक्रमण से महानगर में 28 लोगों की मौत हो गयी। शहर में अब तक कुल 5,10,512 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 11,944 लोगों की कोरोना वायरस ने जान ले ली।

Web Title: 55,411 new cases of Kovid-19 in Maharashtra; 309 people died

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे