मुंबई में अपराध रोधी अभियान के तहत 52 वांछित आरोपी पकड़े गए

By भाषा | Published: January 24, 2021 05:33 PM2021-01-24T17:33:55+5:302021-01-24T17:33:55+5:30

52 wanted accused arrested under anti-crime operation in Mumbai | मुंबई में अपराध रोधी अभियान के तहत 52 वांछित आरोपी पकड़े गए

मुंबई में अपराध रोधी अभियान के तहत 52 वांछित आरोपी पकड़े गए

मुंबई, 24 जनवरी मुंबई पुलिस द्वारा महानगर में शनिवार देर रात और रविवार सुबह के बीच चलाए गए अपराध रोधी अभियान के दौरान 52 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि “ऑपरेशन आल आउट” में पांच अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, 13 पुलिस उपायुक्त, कई सहायक पुलिस आयुक्त और वरिष्ठ निरीक्षकों ने भाग लिया।

अधिकारी ने कहा, “अभियान के दौरान 232 स्थानों की तलाशी ली गई और 1,369 आरोपियों का पता लगाया गया। इनमें से 349 को गिरफ्तार किया गया जिनमें 52 व्यक्ति वांछित अपराधी हैं। एक सौ एक जगहों पर नाकेबंदी की गई, 66 लोगों पर एनडीपीएस कानून और 33 पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।”

उन्होंने कहा कि इसके अलावा 8,597 वाहनों की तलाशी ली गई, 2,479 बाइक चालकों पर जुर्माना लगाया गया और शराब पीकर वाहन चलाने पर 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 52 wanted accused arrested under anti-crime operation in Mumbai

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे