देशव्यापी अलर्ट के बाद दो महीने पहले लापता हुई 47 वर्षीय हथिनी लक्ष्मी का पता चला, महावत हिरासत में 

By भाषा | Published: September 18, 2019 01:03 PM2019-09-18T13:03:16+5:302019-09-18T13:03:16+5:30

दिल्ली पुलिस ने तड़के करीब तीन बजे राष्ट्रीय राजधानी में यमुना पुश्ता क्षेत्र से हथिनी के साथ उसके महावत सद्दाम को पकड़ा। एक अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने हथिनी का पता लगाने के लिए मंगलवार को एक तलाशी अभियान शुरू किया था।

47-year-old Hathini Laxmi found missing two months ago after nationwide alert, Mahavat in custody | देशव्यापी अलर्ट के बाद दो महीने पहले लापता हुई 47 वर्षीय हथिनी लक्ष्मी का पता चला, महावत हिरासत में 

शकरपुर पुलिस ने सुबह-सुबह महावत और हथिनी को पकड़ा और हमें सूचित किया।

Highlightsउत्तर प्रदेश-दिल्ली सीमा के पास वाले क्षेत्रों में लगभग 12 अधिकारियों की तीन टीमों ने तलाशी की।अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने पुलिस से यमुना पुश्ता इलाके में गश्त बढ़ाने का अनुरोध किया।

दो महीने पहले लापता हुई 47 वर्षीय हथिनी लक्ष्मी का पता चल गया है जिसे ढूंढ़ने के लिए देशव्यापी अलर्ट जारी किया गया था। दिल्ली वन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस ने तड़के करीब तीन बजे राष्ट्रीय राजधानी में यमुना पुश्ता क्षेत्र से हथिनी के साथ उसके महावत सद्दाम को पकड़ा। एक अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने हथिनी का पता लगाने के लिए मंगलवार को एक तलाशी अभियान शुरू किया था।

यमुना नदी के किनारे और उत्तर प्रदेश-दिल्ली सीमा के पास वाले क्षेत्रों में लगभग 12 अधिकारियों की तीन टीमों ने तलाशी की। अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने पुलिस से यमुना पुश्ता इलाके में गश्त बढ़ाने का अनुरोध किया क्योंकि हमें संदेह था कि हथिनी को कहीं रखा गया है।

शकरपुर पुलिस ने सुबह-सुबह महावत और हथिनी को पकड़ा और हमें सूचित किया।’’ उन्होंने बताया कि हथिनी सुरक्षित है। इसे सुबह स्नान कराया गया और नाश्ता दिया गया। उन्होंने बताया कि हथिनी को हरियाणा में पुनर्वास केंद्र भेजा जाएगा। 

Web Title: 47-year-old Hathini Laxmi found missing two months ago after nationwide alert, Mahavat in custody

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे