46 फीसदी लोगों ने कहा, बंगाल में काम के एवज में रिश्वत दी, पुलिस विभाग में सर्वाधिक भ्रष्टाचार: सर्वेक्षण

By भाषा | Published: December 6, 2019 07:30 PM2019-12-06T19:30:08+5:302019-12-06T19:30:08+5:30

राज्य के 2500 लोगों में से 36 प्रतिशत लोगों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने काम कराने के लिए अनेक बार रिश्वत दी है वहीं 10 प्रतिशत लोगों ने एक या दो बार रिश्वत दी है। इंडिया करप्शन सर्वे 2019 के अनुसार पश्चिम बंगाल में पुलिस विभाग में सर्वाधिक भ्रष्टाचार पाया गया इसके बाद नंबर आता है नगर निगम का।

46% of people said, paid bribe for work in Bengal, most corruption in police department: survey | 46 फीसदी लोगों ने कहा, बंगाल में काम के एवज में रिश्वत दी, पुलिस विभाग में सर्वाधिक भ्रष्टाचार: सर्वेक्षण

यह सर्वे लोकल सर्किल्स और भ्रष्टाचार निरोधक इकाई ‘ट्रांस्पेरेंसी इंटरनेशनल इंडिया’ ने किया था।

Highlightsइनमें से लोकल सर्किल्स एक निजी संस्था है जो सामाजिक मुद्दों को देखती है।उद्योगपति आनंद महिंद्रा,नादिर गोदरेज और मारुती सुजुकी के अध्यक्ष आर सी भार्गव इसके सलाहकार बोर्ड में शामिल हैं। 

पश्चिम बंगाल में कम से कम 46 फीसदी लोगों ने स्वीकार किया है कि उन्होंने पिछले 12 महीने में अपने काम करवाने के लिए रिश्वत दी है।

एक रिपोर्ट में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर हाल ही में देश भर में एक सर्वेक्षण हुआ था। यह सर्वे लोकल सर्किल्स और भ्रष्टाचार निरोधक इकाई ‘ट्रांस्पेरेंसी इंटरनेशनल इंडिया’ ने किया था।

इसमें दावा किया गया है कि सर्वे में भाग लेने वाले राज्य के 2500 लोगों में से 36 प्रतिशत लोगों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने काम कराने के लिए अनेक बार रिश्वत दी है वहीं 10 प्रतिशत लोगों ने एक या दो बार रिश्वत दी है। इंडिया करप्शन सर्वे 2019 के अनुसार पश्चिम बंगाल में पुलिस विभाग में सर्वाधिक भ्रष्टाचार पाया गया इसके बाद नंबर आता है नगर निगम का।

इनमें से लोकल सर्किल्स एक निजी संस्था है जो सामाजिक मुद्दों को देखती है। उद्योगपति आनंद महिंद्रा,नादिर गोदरेज और मारुती सुजुकी के अध्यक्ष आर सी भार्गव इसके सलाहकार बोर्ड में शामिल हैं। 

Web Title: 46% of people said, paid bribe for work in Bengal, most corruption in police department: survey

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे