पश्चिम बंगाल में सोमवार को 43 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना, कई नए चेहरे होंगे

By भाषा | Published: May 9, 2021 11:52 PM2021-05-09T23:52:04+5:302021-05-09T23:52:04+5:30

43 ministers likely to be sworn in in West Bengal on Monday, many new faces | पश्चिम बंगाल में सोमवार को 43 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना, कई नए चेहरे होंगे

पश्चिम बंगाल में सोमवार को 43 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना, कई नए चेहरे होंगे

कोलकाता, नौ मई पश्चिम बंगाल के कोलकाता में सोमवार को राजभवन में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पुराने वफादार और कुछ नए चेहरों के शपथ लेने की संभावना है।

तृणमूल कांग्रेस के एक सूत्र ने बताया कि 19 राज्य मंत्रियों सहित कुल 43 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है।

मंत्रियों में अमित मित्रा को भी जगह मिलने की संभावना है। वह वित्त मंत्री थे लेकिन खराब स्वास्थ्य के कारण चुनावी मुकाबले में नहीं उतरे थे।

सूत्र ने बताया कि सुब्रत मुखर्जी, पार्थ चटर्जी, फरहाद हाकिम, ज्योति प्रिया मलिक, मोलोय घटक, अरूप बिस्वास, डॉ शशि पंजा और जावेद अहमद खान कैबिनेट मंत्री बनाए जाएंगे।

कुल 24 कैबिनेट मंत्री होंगे। नए चेहरों में हुमायूं कबीर, मनोज तिवारी और सिउली साहा मंत्री बनाए जा सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 43 ministers likely to be sworn in in West Bengal on Monday, many new faces

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे