एक्शन में कांग्रेस सरकार: गठन के बाद 40 आईएएस और आठ आरएएस अधिकारियों तबादले

By भाषा | Published: December 19, 2018 05:30 AM2018-12-19T05:30:39+5:302018-12-19T05:30:39+5:30

राजस्थान में कांग्रेस सरकार के गठन के बाद पहले प्रशासनिक फेरबदल में मंगलवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के 40 अधिकारियों और राजस्थान प्रशासनिक सेवा के आठ अधिकारियों के तबादले किये गये।

40 ias and eight ras officers transferred after congress government formation | एक्शन में कांग्रेस सरकार: गठन के बाद 40 आईएएस और आठ आरएएस अधिकारियों तबादले

फाइल फोटो

 राजस्थान में कांग्रेस सरकार के गठन के बाद पहले प्रशासनिक फेरबदल में मंगलवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के 40 अधिकारियों और राजस्थान प्रशासनिक सेवा के आठ अधिकारियों के तबादले किये गये।

पर्यटन और वन विभाग के प्रमुख शासन सचिव कुलदीप रांका को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है। अब तक इस पद पर कार्य कर रहे तन्मय कुमार को बीकानेर में आयुक्त सिंचित क्षेत्र विकास के पद पर लगाया गया है ।

रांका को रीको के अध्यक्ष पद का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है । राजस्व, उपनिवेशन, सैनिक कल्याण विभाग के शासन सचिव अजिताभ शर्मा को मुख्यमंत्री का सचिव तथा चिकित्सा एंव स्वास्थ्य विभाग के विशिष्ट शासन सचिव राजन विशाल को मुख्यमंत्री का संयुक्त सचिव बनाया गया है ।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अन्य अधिकारियों में वित्त, आबकारी और कराधान के अतिरिक्त मुख्यसचिव मुकेश शर्मा को राजस्व मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी तरह उद्योग एवं राजकीय उपक्रम एवं अप्रवासी भारतीय विभाग के अतिरिक्त मुख्यसचिव राजीव स्वरूप को अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह, गृह रक्षा, जेल एवं राजस्थान राज्य अन्वेषण ब्यूरो के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

सुदर्शन सेठी को अतिरिक्त मुख्य सचिव वन एवं पर्यावरण विभाग, खान व खनिज विभाग, गिरिराज सिंह को अध्यक्ष राजस्थान सिविल सेवा अपील अधिकरण, वीनू गुप्ता को अतिरिक्त मुख्यसचिव सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं अध्यक्ष आरएसआरडीसी और डा सुबोध अग्रवाल को अतिरिक्त मुख्यसचिव उद्योग एवं राजकीय उपक्रम तथा अप्रवासी भारतीय विभाग के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अंतर सिंह नेहरा और शाहीन अली खान को संयुक्त सचिव मुख्यमंत्री के पद पर स्थानांतरित किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पास विशिष्ठ सहायक के पद पर कार्य कर रहे डा देवाराम सैनी को विशेषाधिकारी, मुख्यमंत्री कार्यालय के पद पर लगाया गया है। 

Web Title: 40 ias and eight ras officers transferred after congress government formation

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे