कोविड-19 के महाराष्ट्र में 3,783 और तमिलनाडु में 1,658 नए मामले

By भाषा | Published: September 15, 2021 11:32 PM2021-09-15T23:32:41+5:302021-09-15T23:32:41+5:30

3,783 new cases of Kovid-19 in Maharashtra and 1,658 in Tamil Nadu | कोविड-19 के महाराष्ट्र में 3,783 और तमिलनाडु में 1,658 नए मामले

कोविड-19 के महाराष्ट्र में 3,783 और तमिलनाडु में 1,658 नए मामले

मुंबई/चेन्नई, 15 सितंबर कोविड-19 के महाराष्ट्र में 3,783 और तमिलनाडु में 1,658 नए मामले बुधवार को सामने आए। दोनों ही राज्यों के स्वास्थ्य विभाग से यह जानकारी मिली।

मंगलवार की तुलना में महाराष्ट्र में संक्रमण के नए मामलों और मृतकों की संख्या में आंशिक वृद्धि हुई। मंगलवार को संक्रमण के 3,530 नए मामले सामने आए थे और 52 मरीजों की मौत हुई थी।

बुधवार को राज्य में 56 मरीजों की मौत हुई। यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 65,07,930 और मृतकों की संख्या बढ़कर 1,38,277 हो गई। राज्य में अब 49,034 मरीजों का उपचार चल रहा है।

तमिलनाडु में बुधवार को संक्रमण के 1,658 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26,38,668 हो गई। वहीं 29 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 35,246 हो गई। एक चिकित्सकीय बुलेटिन के अनुसार यहां अब 16,636 मरीजों का उपचार चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 3,783 new cases of Kovid-19 in Maharashtra and 1,658 in Tamil Nadu

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे