हिमाचल चुनाव 2022: हिमाचल प्रदेश में दोपहर एक बजे तक हुआ 37.19 फीसदी मतदान

By रुस्तम राणा | Published: November 12, 2022 02:01 PM2022-11-12T14:01:34+5:302022-11-12T14:16:59+5:30

राज्य में 68 विधानसभा सीटों के लिए सुबह आठ बजे से हिमालयी राज्य में विधानसभा के लिए मतदान शुरू हुआ था जो शाम 5 बजे तक चलेगा।

37.19% voter turnout recorded in Himachal Pradesh till 1 pm | हिमाचल चुनाव 2022: हिमाचल प्रदेश में दोपहर एक बजे तक हुआ 37.19 फीसदी मतदान

हिमाचल चुनाव 2022: हिमाचल प्रदेश में दोपहर एक बजे तक हुआ 37.19 फीसदी मतदान

Highlightsसुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ था जो शाम 5 बजे तक चलेगाराज्य में 68 विधानसभा सीटों के लिए यह मतदान हो रहा हैवोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी और इसी दिन नतीजे आएंगे

शिमला:हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव क तहत 12 नवंबर, शनिवार को मतदान जारी है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, राज्य में दोपहर एक बजे तक 37.19 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। शिमला में दोपहर एक बजे तक 37.30, सोलन  37.90, सिरमौर 41.89, बिलासपुर 34.05, मंडी 41.17, हमीरपुर 35.86, ऊना 39.93, कांगड़ा 35.50, चंबा 28.35, कुल्लू 40.33, लाहौल-स्पीति 37.0 और किन्नौर में 35.0 फीसदी मतदान दर्ज हुआ है। 

सुबह आठ बजे से हिमालयी राज्य में विधानसभा के लिए मतदान शुरू हुआ था जो शाम 5 बजे तक चलेगा। राज्य में 68 विधानसभा सीटों के लिए यह मतदान हो रहा है। वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी। यहां वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। हालांकि राज्य की परिपाटी हर पांच साल में बदलाव की रही है। 

राज्य में 55 लाख से ज्यादा पंजीकृत मतदाता हैं और 68 सीटों पर 412 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 2022 विधानसभा चुनाव में 24 महिला प्रत्याशी भी हैं। हिमाचल प्रदेश के कुल पंजीकृत मतदाताओं में से 28,54,945 परुष और 27,37,845 महिलाएं हैं। 

विधानसभा चुनाव के लिए करीब 50,000 मतदान कर्मियों और करीब 25,000 सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।” चुनाव आयोग ने राज्य में कुल 7,884 मतदान केन्द्र बनाए हैं जिनमें राज्य के सुदूर इलाकों में स्थित तीन सहायत मतदान केन्द्र भी शमिल हैं। 

कुल मतदान केन्द्रों में से 789 संवेदनशील और 397 अति संवेदनशील श्रेणी में हैं। चुनाव आयोग ने 15,256 फुट की ऊंचाई पर लाहौल-स्पिति के ताशिगांग, काजा इलाके में सबसे ऊंची जगह पर मतदान केन्द्र बनाया है जहां 52 मतदाता पंजीकृत हैं। राज्य में 2017 में हुए पिछले चुनाव में रिकॉर्ड 75.57 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Web Title: 37.19% voter turnout recorded in Himachal Pradesh till 1 pm

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे