झारखंड में कोविड-19 के 33 नये मामले सामने आए

By भाषा | Published: July 21, 2021 09:53 AM2021-07-21T09:53:01+5:302021-07-21T09:53:01+5:30

33 new cases of Kovid-19 were reported in Jharkhand | झारखंड में कोविड-19 के 33 नये मामले सामने आए

झारखंड में कोविड-19 के 33 नये मामले सामने आए

रांची, 21 जुलाई झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 33 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,46,778 हो गई है जबकि किसी नये मरीज की मौत नहीं होने से मृतक संख्या 5,122 बनी हुई है।

स्वास्थ्य विभाग की बुधवार सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में कोविड-19 के 3,46,778 मरीजों में से 3,41,336 स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 320 संक्रमितों का विभिन्न अस्पतालों में अब भी इलाज चल रहा है। राज्य में 5,122 बीमारी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।

आंकड़ों में बताया गया कि पिछले 24 घंटों में 53,185 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 33 में संक्रमण की पुष्टि हुई। नये मामलों में सर्वाधिक आठ मरीज बोकारो में मिले। वहीं रांची और पूर्वी सिंहभूम में दो-दो लोग संक्रमित पाए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 33 new cases of Kovid-19 were reported in Jharkhand

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे