दिल्ली पुलिस का दावा: ट्रैक्टर परेड पर पाकिस्तान से रखी जा रही नज़र! चलाए जा रहे हैं 308 ट्विटर हैंडल

By अमित कुमार | Published: January 24, 2021 08:42 PM2021-01-24T20:42:28+5:302021-01-24T20:42:28+5:30

किसान ट्रैक्‍टर परेड को दिल्‍ली पुलिस की ओर से अनुमति दे दी गई है। अब किसान 26 जनवरी को ट्रैक्‍टर परेड निकाल सकेंगे।

308 Twitter handles from Pakistan creating confusion over tractor march said Police | दिल्ली पुलिस का दावा: ट्रैक्टर परेड पर पाकिस्तान से रखी जा रही नज़र! चलाए जा रहे हैं 308 ट्विटर हैंडल

(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlights किसान ट्रैक्‍टर परेड पर पाकिस्तान से नजर रखी जा रही है। दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि इस परेड के लिए 300 से भी अधिक ट्विटर अकाउंट बनाए गए हैं।परेड को लेकर किसानों को ट्रैक्‍टर रैली के लिए कुछ शर्तों के साथ इजाजत दी गई है।

दिल्ली पुलिस ने रविवार को दावा किया कि गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों की प्रस्तावित ट्रैक्टर परेड को बाधित करने के लिए पाकिस्तान से 300 से अधिक ट्विटर खाते बनाए गए हैं। ट्रैक्टर परेड से संबंधित विस्तृत योजना के संबंध में विशेष पुलिस आयुक्त (खुफिया) दीपेंद्र पाठक ने कहा कि मंगलवार को गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के संपन्न होने के बाद कड़ी सुरक्षा में ट्रैक्टर परेड निकाली जाएगी। 

पाठक ने प्रेसवार्ता में कहा कि किसानों की ट्रैक्टर परेड को बाधित करने के लिए पाकिस्तान से 13 से 18 जनवरी के दौरान 300 से भी अधिक ट्विटर अकाउंट बनाए गए हैं। इस संबंध में विभिन्न एजेंसियों से एक ही प्रकार की जानकारी प्राप्त हुई है। यह हमारे लिए एक चुनौतीपूर्ण कार्य होगा। हालांकि, गणतंत्र दिवस परेड समाप्त होने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच ट्रैक्टर परेड निकाली जाएगी। 

उल्लेखनीय है कि नये कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर हजारों किसान प्रदर्शन कर रहे हैं, जिनमें से अधिकतर पंजाब, हरियाणा तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हैं। किसान संगठनों का आरोप है कि नए कृषि कानूनों से मंडी और एमएसपी खरीद की व्यवस्था समाप्त हो जाएंगी तथा किसान बड़े कॉरपोरेट घरानों की दया पर निर्भर हो जाएंगे।

 इससे पहले पुलिस ने किसान संगठनों के नेताओं से राष्ट्रीय राजधानी से बाहर ट्रैक्टर परेड निकालने का अनुरोध किया था लेकिन वे दिल्ली के बाहरी रिंग रोड पर ही परेड के लिए अड़े हुए थे। पुलिस और किसानों के बीच हुई चौथे दौर की बातचीत में दोनों पक्षों के बीच परेड पर सहमति बनी थी। (भाषा इनपुट के साथ)

Web Title: 308 Twitter handles from Pakistan creating confusion over tractor march said Police

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे