पंजाब: ‘‘पापा-पापा’’ कहते हुए रोता हुआ 3 साल का पाकिस्तानी बच्चा सीमा पार कर आ गया था भारत, बार्डर पर बच्चे को देख BSF ने किया यह काम

By आजाद खान | Published: July 2, 2022 12:56 PM2022-07-02T12:56:37+5:302022-07-02T13:03:31+5:30

आपको बता दें कि पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर के बार्डर एरिया में एक तीन साल का बच्चा गलती से सीमा पार कर भारत में आ गया था। इसके बाद बीएसएफ के जवानों ने उसे उठा लिया था।

3 years pakistani kid enter india through bharat pak border crying papa papa bsf took child punjab firozpur area | पंजाब: ‘‘पापा-पापा’’ कहते हुए रोता हुआ 3 साल का पाकिस्तानी बच्चा सीमा पार कर आ गया था भारत, बार्डर पर बच्चे को देख BSF ने किया यह काम

पंजाब: ‘‘पापा-पापा’’ कहते हुए रोता हुआ 3 साल का पाकिस्तानी बच्चा सीमा पार कर आ गया था भारत, बार्डर पर बच्चे को देख BSF ने किया यह काम

Highlightsपाकिस्तान से भारत में एक तीन साल के बच्चे के आने की बात सामने आई है। यह बच्चा रो रहा था और पापा-पापा कह रहा था।बीएसएफ ने बाद में बच्चे को वापस पाकिस्तान भेज दिया था।

चंडीगढ़:पंजाब के अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तान से एक तीन साल का बच्चा गलती से सीमा पार भारत आ गया था जिसे बीएसएफ के जवानों ने उनके मां-बाप को वापस कर दिया है। इस बारे में अधिकारियों ने शनिवार को जानकारी दी है। 

यह घटना शुक्रवार शाम का है जब बार्डर पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने एक बच्चे को भारत की सीमा में रोते हुए देखा था। बीएसएफ के जवानों ने बच्चे को उठा लिया था और अपने बडे़ अधिकारी को इस बात की जानकारी दी थी। इसके बाद बच्चे को वापस करने की प्रक्रिया को शुरू किया गया था। 

क्या है पूरा मामला

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकारियों द्वारा प्राप्त जानकारी के आधार यह खबर मिली है कि पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर के बार्डर एरिया में एक तीन साल का बच्चा गलती से सीमा पार कर भारत आ गया था। 

उस बच्चे को शुक्रवार शाम सात बजे भारत के सीमा में बीएसएफ के जवानों ने देखा था। जवान के मुताबिक, बच्चा उन्हें रोते हुए हालत में ‘‘पापा, पापा’’ कहते हुए मिला था। इसके बाद जवान ने बच्चे को उठा लिया और बीएसएफ के फील्ड कमांडर को घटना की जानकारी दी थी। 

ऐसे बच्चा गया अपने मां-बाप के पास

जब जवान ने इस घटना की जानकारी अपने बड़े अधिकारी को दी तो मामले की पड़ताल करने के बाद बीएसएफ के फील्ड कमांडर ने बच्चे को वापस उसके माता-पिता को पाकिस्तान भेजना चाहा। 

इसके लिए बीएसएफ के फील्ड कमांडर ने पाकिस्तानी रेंजर्स के साथ तत्काल फ्लैग मीटिंग करने की पेशकश की ताकि इस रोते हुए बच्चे को जल्द से जल्द उसके मां-बाप को सौंप दिया जाए। अधिकारियों ने बताया कि फ्लैग मीटिंग करने की पेशकश के तुरन्त बाद ही पाकिस्तानी रेंजर्स के सामने अधिकारियों ने बच्चे को उसके पिता को सौंप दिया था। 

Web Title: 3 years pakistani kid enter india through bharat pak border crying papa papa bsf took child punjab firozpur area

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे