जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त, अमरनाथ जा रहे तीन तीर्थयात्री घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 1, 2022 09:07 AM2022-07-01T09:07:52+5:302022-07-01T09:59:55+5:30

हादसे में उत्तर प्रदेश के निवासी कुंदन कुमार (59), छत्तीसगढ़ निवासी विवेक (10) और अनिता गुप्ता (49) घायल हो गए। उनका बनिहाल के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

3 Amarnath pilgrims injured in accident on Jammu-Srinagar highway in Banihal | जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त, अमरनाथ जा रहे तीन तीर्थयात्री घायल

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त, अमरनाथ जा रहे तीन तीर्थयात्री घायल

Highlightsबनिहाल में शेरबीबी इलाके के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गयातीर्थयात्री टेम्पो-ट्रैवलर में सवार थे, जो कश्मीर से जम्मू जा रहा था

बनिहाल/जम्मूः रामबन जिले के पास जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक वाहन के शुक्रवार सुबह सड़क पर फिसलकर पलट जाने से अमरनाथ जा रहे तीन तीर्थयात्री घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीर्थयात्री टेम्पो-ट्रैवलर में सवार थे, जो कश्मीर से जम्मू जा रहा था। बनिहाल में शेरबीबी इलाके के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि हादसे में उत्तर प्रदेश के निवासी कुंदन कुमार (59), छत्तीसगढ़ निवासी विवेक (10) और अनिता गुप्ता (49) घायल हो गए। उनका बनिहाल के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। वे दक्षिण कश्मीर हिमालय स्थित बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा के दर्शन के लिए जा रहे थे। वे तीन जुलाई को दर्शन करने वाले थे।

Web Title: 3 Amarnath pilgrims injured in accident on Jammu-Srinagar highway in Banihal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे