सिक्किम में कोविड-19 के 294 नए मामले आए, दो लोगों की मौत
By भाषा | Published: July 22, 2021 07:56 PM2021-07-22T19:56:17+5:302021-07-22T19:56:17+5:30
गंगटोक, 22 जुलाई सिक्किम में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 294 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 24,341 हो गई। वहीं दो और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 328 हो गई। एक स्वास्थ्य बुलेटिन से यह जानकारी मिली।
संक्रमण दर 17.7 फीसदी दर्ज की गई।
ईस्ट सिक्किम जिले में सबसे ज्यादा 139 मामले सामने आए। इसके बाद साउथ सिक्किम में 90, वेस्ट सिक्किम में 47 और नॉर्थ सिक्किम में 18 मामले सामने आए। इस राज्य में 2,719 मरीजों का उपचार चल रहा है और 21,300 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं तथा 264 मरीज दूसरे राज्य में जा चुके हैं। यहां स्वस्थ होने की दर 87.3 फीसदी है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।