झारखंड में एक दिन में कोविड-19 से 29 मरीजों की मौत

By भाषा | Published: April 14, 2021 11:05 AM2021-04-14T11:05:24+5:302021-04-14T11:05:24+5:30

29 patients died due to Kovid-19 in one day in Jharkhand | झारखंड में एक दिन में कोविड-19 से 29 मरीजों की मौत

झारखंड में एक दिन में कोविड-19 से 29 मरीजों की मौत

रांची, 14 अप्रैल झारखंड में बीते एक दिन में कोविड-19 से रिकॉर्ड 29 लोगों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या 1,261 पर पहुंच गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि इस दौरान संक्रमण के 2,844 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 1,44,594 हो गए।

अधिकारी ने कहा कि राज्य में अब 17,155 मरीज उपचाराधीन हैं। कुल 1,26,178 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

राजधानी रांची में भी एक दिन में सर्वाधिक छह मरीजों की मौत हो गई और संक्रमण के 1049 नए मामले सामने आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 29 patients died due to Kovid-19 in one day in Jharkhand

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे