26/11: ‘पुलिस को संभावित लक्ष्यों की सामान्य जानकारी मिली थी’

By भाषा | Published: November 27, 2020 01:15 AM2020-11-27T01:15:18+5:302020-11-27T01:15:18+5:30

26/11: 'Police got general information about possible targets' | 26/11: ‘पुलिस को संभावित लक्ष्यों की सामान्य जानकारी मिली थी’

26/11: ‘पुलिस को संभावित लक्ष्यों की सामान्य जानकारी मिली थी’

मुंबई, 26 नवंबर मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल ने बृहस्पतिवार को कहा कि पुलिस को 26/11 हमलों से पहले अस्पष्ट जानकारी मिली थी कि ताज महल होटल और मुंबई में छह अन्य स्थानों पर आतंकवादी हमले कर सकते है।

पाटिल 2008 में 26 नवंबर को हुए इन हमलों के समय दक्षिण मुंबई के पुलिस जोन-एक के उपायुक्त थे।

उन्होंने कहा कि ताज महल होटल पर हमला हो सकने की जानकारी मिलने के बाद वह होटल गए थे और उन्होंने इमारत में सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की थी।

उन्होंने बताया कि हमले के दौरान होटल के भीतर 11 लोगों की मौत हो गई लेकिन होटल के बाहर कोई नहीं मारा गया, क्योंकि लोगों के पास चारों ओर से भागने की जगह थी।

गौरतलब है कि पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के 10 आतंकवादियों ने मुंबई में 26 नवंबर 2008 को आतंकवादी हमलों को अंजाम दिया था। इन हमलों में कम से कम 166 लोग मारे गए थे और 300 से अधिक लोग घायल हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 26/11: 'Police got general information about possible targets'

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे