नेपाल में कर्नाटक के 250 तीर्थयात्री फंसे, भारी बारिश के चलते रेस्क्यू करना मुश्किल

By कोमल बड़ोदेकर | Published: July 3, 2018 05:39 AM2018-07-03T05:39:55+5:302018-07-03T05:41:12+5:30

नेपाल में भारी बारिश के चलते कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जा रहे कर्नाटक के करीब 250 तीर्थयात्री रास्ते में फंस गए हैं। उन्हें रेस्क्यू करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है लेकिन खराब मौसम के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

250 pilgrims from Karnataka stranded in Nepal's Simikot heavy rains caused landslips | नेपाल में कर्नाटक के 250 तीर्थयात्री फंसे, भारी बारिश के चलते रेस्क्यू करना मुश्किल

नेपाल में कर्नाटक के 250 तीर्थयात्री फंसे, भारी बारिश के चलते रेस्क्यू करना मुश्किल

 नई दिल्ली, 3 जुलाई। नेपाल में भारी बारिश के चलते कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जा रहे कर्नाटक के करीब 250 तीर्थयात्री रास्ते में फंस गए हैं। उन्हें रेस्क्यू करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है लेकिन खराब मौसम के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

कर्नाटक के सीएमओ ने इस मामले में बताया कि, नेपाल स्थित भारतीय दूतावास मानसवरोर यात्रा करने गए इन यात्रियों को निकालने के लिए विभिन्न वैकल्पिक मार्गों को देख रहा है। हालांकि खराब मौसम के चलते उन्हें रेस्क्यू करना संभव नहीं है। हेलीकॉप्टर की की संभावना देख रहे हैं।



कर्नाटक सीएमओ ने बताया कि नेपालगंज और सिमिकोट में दूतावास के प्रतिनिधि व्यक्तिगत रूप से सभी फंसे तीर्थयात्रियों के संपर्क में हैं और रहने के लिए उनके लिए सभी संभव मदद कर रहे हैं। उनके लिए खाने पीने उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। 

नेपाल में भारी बारिश की वजह से कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जा रहे कर्नाटक के लगभग 290 यात्री फंस गये। राज्य सरकार ने आज यह जानकारी दी और हिमालयी राष्ट्र में भारतीय दूतावास को सहायता उपलब्ध कराने लिए कहा है। 

राज्य आपात अभियान केंद्र , राजस्व विभाग (आपदा प्रबंधन) ने एक ट्वीट में कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा पर कर्नाटक के लगभग 290 तीर्थयात्री हिमालयी क्षेत्र में भारी बारिश की वजह से नेपाल के सिमीकोट में फंस गये हैं। 

अधिकारियों ने बाद में कहा कि वे लोग सुरक्षित हैं और वे लोग उनके साथ लगातार संपर्क में हैं। मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने नई दिल्ली में कर्नाटक भवन के रेजिडेंट आयुक्त को तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिशीघ्र हरसंभव कदम उठाने का निर्देश दिया है। 

Web Title: 250 pilgrims from Karnataka stranded in Nepal's Simikot heavy rains caused landslips

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे