पोस्टमॉर्टम में महिला से रेप की पुष्टि के बाद 25 साल का बेटा हरियाणा में अरेस्ट, जानें पूरा मामला
By अनुराग आनंद | Published: November 22, 2020 03:18 PM2020-11-22T15:18:59+5:302020-11-22T15:25:08+5:30
25 वर्षीय बेटे द्वारा कथित रूप से बलात्कार की शिकार एक महिला सोमवार को गुरुग्राम में अपने निवास पर मृत पाई गई।
नई दिल्ली: गुरुग्राम से सटे पटौदी में एक महिला मृत पाई गई। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था।
मिल रही जानकारी के मुताबिक, महिला के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है कि हत्या से पहले महिला के साथ किसी ने रेप किया है।
टाइम्स नाऊ रिपोर्ट की मानें तो पुलिस ने मामले की प्रारंभिक जांच में पाया कि एक 25 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी मां के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया है। इसके बाद उस शख्स को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। महिला सोमवार को अपने आवास पर मृत पाई गई थी।
आरोपी बेटे ने महिला को जान से मारने से पहले उसके साथ बलात्कार किया
मिल रही जानकारी के मुताबिक, आरोपी बेटे ने महिला को जान से मारने से पहले उसके साथ बलात्कार किया और हत्या के बाद अपने पिता को घबराकर सूचित किया कि उसने अपनी मां को घर पर मृत अवस्था में देखा है।
खबर की मानें तो आरोपी व्यक्ति के पिता पटौदी के बाहरी इलाके में सब्जियां बेचते हैं और किराये के घर में एक रिश्तेदार के साथ रहते हैं। वहीं, कुछ दूर गांव में उसकी पत्नी अपने बेटे के साथ रहती थी।
मृत महिला के गले पर भी देखने को मिला था कुछ निशान
16 नवंबर को बेटे से पत्नी की हत्या के बारे में सूचना मिलने के बाद जब पिता घर पहुंचा तो उसने देखा कि उसकी पत्नी का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ है।
इसके अलावा, मृत महिला के गले पर कुछ निशान भी देखने को मिला था। शव को देखने के बाद आरोपी के पिता को शक हुआ और उसने तुरंत इस बारे में थाने को सूचित किया था।
भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और 306 (आत्महत्या का अपहरण) के तहत दर्ज हुआ केस
शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को शक था कि यौन उत्पीड़न के बाद महिला ने खुद की जिंदगी खत्म कर ली है। इसके बाद, पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (बलात्कार) और 306 (आत्महत्या का अपहरण) के तहत मामला दर्ज किया।
इसके बाद पुलिस ने महिला का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट से पता चला कि महिला से रेप करने के बाद उसका गला घोंटा गया था।
महिला ने पति की मौत के बाद देवर से की थी दूसरी शादी-
महिला के पति ने कहा कि उसके भाई से महिला ने पहले शादी की थी, लेकिन शादी के तीन साल बाद महिला के पति का निधन हो गया और उसने आरोपी के पिता (अपने देवर) से दूसरी शादी कर ली थी।
मृत महिला के दूसरे पति ने आरोप लगाया कि 25 वर्षीय आरोपी अपनी सौतेली मां के साथ लगातार लड़ाई करता रहता था, परिणामस्वरूप, उसने कुछ दिन पहले उसे घर से बाहर निकाल दिया था। 25 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर महिला की हत्या की धमकी दी थी जब उसने उसकी आर्थिक मदद करने से इनकार कर दिया था।