प्रयागराज में कोरोना वायरस से 241 और व्यक्ति हुए संक्रमित, सात व्यक्तियों की मृत्यु
By भाषा | Published: May 13, 2021 10:56 PM2021-05-13T22:56:43+5:302021-05-13T22:56:43+5:30
प्रयागराज (उप्र), 13 मई जिले में बृहस्पतिवार को 241 और व्यक्तियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई,जबकि सात व्यक्तियों की कोविड-19 से मृत्यु हुई।
यह जानकारी देते हुए जिले के नोडल अधिकारी (कोविड-19) डाक्टर ऋषि सहाय ने बताया कि बृहस्पतिवार को कोविड-19 जांच के लिए कुल 10,699 नमूने लिए गए जिसमें से 241 नमूने संक्रमित पाए गए।
उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को 349 व्यक्तियों ने घरों में पृथक-वास पूरा किया। जबकि विभिन्न अस्पतालों से 50 मरीजों को छुट्टी दी गई।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।