Hyderabad: बुर्का पहनी दो महिलाओं ने मां दुर्गा की मूर्ति को तोड़ने का किया प्रयास, चर्च में भी तोड़फोड़ करने पहुंची, पुलिस ने हिरासत में लिया

By रुस्तम राणा | Published: September 27, 2022 05:26 PM2022-09-27T17:26:35+5:302022-09-27T17:26:35+5:30

हैदराबाद सेंट्रल जोन के डीसीपी एमआर चंद्रा ने कहा। “खैरताबाद के एक पंडाल में देवी दुर्गा की मूर्ति के एक हिस्से में तोड़फोड़ करने के आरोप में मुस्लिम समुदाय की दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।

2 Burqa-Clad Women Vandalise Durga Idol, Virgin Mary Statue in Hyderabad | Hyderabad: बुर्का पहनी दो महिलाओं ने मां दुर्गा की मूर्ति को तोड़ने का किया प्रयास, चर्च में भी तोड़फोड़ करने पहुंची, पुलिस ने हिरासत में लिया

Hyderabad: बुर्का पहनी दो महिलाओं ने मां दुर्गा की मूर्ति को तोड़ने का किया प्रयास, चर्च में भी तोड़फोड़ करने पहुंची, पुलिस ने हिरासत में लिया

Highlightsपुलिस के मुताबिक दोनों महिलाएं जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं दोनों आरोपी महिलाएं पुलिस को नहीं बता रही हैं अपना नाम पतानामपल्ली के विधायक जेएच मेराज ने पुलिस से मामले की विस्तृत जांच की मांग की

हैदराबाद:हैदराबाद में मंगलवार को दो बुर्का पहनी महिलाओं ने मां दुर्गा की मूर्ति को तोड़ने का प्रयास किया है। यह घटना शहर के खैरताबाद इलाके की है जहां उन्होंने पहले दुर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गा की मूर्ति को तोड़ने का प्रयास किया। इसके बाद कुछ मीटर की दूरी पर एक चर्च में वर्जिन मैरी की एक मूर्ति को विरूपित करने की कोशिश की। दोनों महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 

वहीं नामपल्ली के विधायक जेएच मेराज ने पुलिस से मामले की विस्तृत जांच की मांग की है। उन्होंने घटना की जानकारी देते हुए कहा, बुर्का पहनी महिलाओं ने स्पैनर से मूर्ति को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। इस दौरान भक्तों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इसके बाद दोनों चर्च गई और वहां भी मूर्ति को खंडित करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा, उन्हें पुलिस को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा, मैं पुलिस अधिकारियों से इस मामले की विस्तृत जांच का अनुरोध करता हूं।

मामले में पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिलाएं जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं और न ही अपने नामों का खुलासा कर रही हैं। हैदराबाद सेंट्रल जोन के डीसीपी एमआर चंद्रा ने कहा। “खैरताबाद के एक पंडाल में देवी दुर्गा की मूर्ति के एक हिस्से में तोड़फोड़ करने के आरोप में मुस्लिम समुदाय की दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। एक महिला को स्पैनर लिए हुए भी देखा गया; उसने एक स्थानीय पर हमला करने की कोशिश की जिसने उन्हें रोकने की कोशिश की। आगे की जांच की जा रही है।” 

दोनों आरोपी महिलाओं को पीएफआई के सदस्य के रूप में भी देखा जा रहा है। हालांकि पुलिस ने बताया कि दोनों ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया की सदस्या होने से इनकार किया है। आपको बता दें कि देशभर में पीएफआई के खिलाफ एनआईए द्वारा व्यापक छापेमारी की गई है, जिसमें राष्ट्रीय जाँच एजेंसी ने पीएफआई के 100 से अधिक सदस्यों और पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया है। 

Web Title: 2 Burqa-Clad Women Vandalise Durga Idol, Virgin Mary Statue in Hyderabad

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे