विशेष टीकाकरण अभियान के पहले दिन मुंबई में 30-44 आयुवर्ग के 1,778 लोगों को टीका लगाया गया
By भाषा | Published: June 20, 2021 12:46 AM2021-06-20T00:46:59+5:302021-06-20T00:46:59+5:30
मुंबई, 19 जून विशेष टीकाकरण अभियान के पहले दिन मुंबई में शनिवार को 30-44 आयु वर्ग के कुल 1,778 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया।
बृहन्मुंबई नगर निगम ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इन लोगों को महाराष्ट्र सरकार द्वारा आपूर्ति की गई खुराक के साथ 10 केंद्रों में टीका लगाया गया।
संपर्क करने पर, महाराष्ट्र स्वास्थ्य सेवाओं की निदेशक डॉ. अर्चना पाटिल ने कहा कि इस वर्ग के उन लोगों का राज्यव्यापी आंकड़ा रविवार तक उपलब्ध होगा जिन्हें दिन में टीका लगाया गया है।
अधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार 30-44 आयुवर्ग के टीकाकरण पर ध्यान केंद्रित कर रही है क्योंकि अधिकतर पेशेवर और परिवार के कमाने वाले सदस्य इसी आयुवर्ग के हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।