लाइव न्यूज़ :

नोएडा में 167 नए मरीज, एक की मौत

By भाषा | Updated: November 20, 2020 13:15 IST

Open in App

नोएडा, 20 नवंबर जनपद गौतम बुद्ध नगर में शुक्रवार को कोविड-19 के संक्रमण की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि आज सुबह तक कोविड-19 से संक्रमित 167 नए मरीज पाए गए है।

पिछले 24 घंटे के अंदर 186 मरीजों को ठीक होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई । कोरोना वायरस से जनपद में अब तक 74 लोगों की मौत हो चुकी है।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि शुक्रवार को कोविड-19 के संक्रमण की वजह से जनपद में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि जनपद में कोरोनावायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 74 हो गई है। उन्होंने बताया कि आज सुबह तक गौतमबुद्ध नगर में कोविड-19 से संक्रमित 167 मरीज पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि कोविड-19 से संक्रमित 186 मरीज उपचार के दौरान ठीक होकर 24 घंटे के अंदर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं।

उन्होंने बताया कि यहां के विभिन्न अस्पतालों में 1,401 मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक जनपद में 19,691 मरीज उपचार के दौरान ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि 21,166 मरीज अब तक जिले में कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि 4,63,103 लोगों के नमूने अब तक कोविड-19 जांच की खातिर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जो लोग आज कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं, उन्हें यहां के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कर उनका उपचार शुरू कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुरक्षा व्यवस्था में इतनी लापरवाही क्यों बरतते हैं ?

बॉलीवुड चुस्कीसिने क्रांतिधारा के आविष्कारक ऋत्विक घटक और ऋणी स्कोर्सेसे

पूजा पाठPanchang 09 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 09 December 2025: आज मेष समेत इन 4 राशिवालों की किस्मत बुलंद, खुशखबरी मिलने की संभावना

कारोबारअंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोध दिवसः भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई में जनभागीदारी

भारत अधिक खबरें

भारतGoa Nightclub Fire: आग लगने के कुछ घंटों बाद मालिक इंडिगो फ्लाइट से फुकेट भागा, हादसे में 25 लोगों की हुई मौत

भारतVIDEO: कांग्रेस ने मुस्लिम लीग के आगे घुटने टेक दिए, पीएम मोदी...

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारतVIDEO: नेहरू ने इसरो नहीं बनाया होता आपका मंगलयान ना होता, लोकसभा में प्रियंका गांधी

भारतनवजोत कौर सिद्धू को उनके विवादित बयान के कारण कांग्रेस पार्टी से किया गया सस्पेंड