हरियाणा में कोविड-19 के 1,635 नए मामले, 32 मरीजों की मौत
By भाषा | Published: December 3, 2020 09:39 PM2020-12-03T21:39:12+5:302020-12-03T21:39:12+5:30
चंडीगढ़, तीन दिसंबर हरियाणा में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,635 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,39,239 हो गयी।
इसके अलावा 32 और मरीजों की मौत होने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 2,520 हो गयी।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में अभी 15,516 लोगों का इलाज चल रहा है। राज्य में स्वस्थ होने की दर 92.46 प्रतिशत है।
राज्य के गुरुग्राम में 437 और फरीदाबाद में संक्रमण के 305 मामले पाए गए हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।