लद्दाख में कोविड-19 के 14 नए मामले सामने आए
By भाषा | Published: July 21, 2021 07:10 PM2021-07-21T19:10:17+5:302021-07-21T19:10:17+5:30
लेह, 21 जुलाई केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 14 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,278 हो गई। इस अवधि में संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यहां मृतकों की संख्या 206 बनी हुई है। लद्दाख में 94 मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक 19,978 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को 2,528 नमूनों की जांच हुई।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।