देश में कोविड-19 के 13,203 नए मामले, 131 और मरीजों की मौत

By भाषा | Published: January 25, 2021 03:49 PM2021-01-25T15:49:41+5:302021-01-25T15:49:41+5:30

13,203 new cases of Kovid-19 in the country, 131 more patients died | देश में कोविड-19 के 13,203 नए मामले, 131 और मरीजों की मौत

देश में कोविड-19 के 13,203 नए मामले, 131 और मरीजों की मौत

नयी दिल्ली, 25 जनवरी देश में कोविड-19 संक्रमण के 13,203 नए मामले सामने आए जिससे कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,06,67,736 हो गई। वहीं संक्रमण से 131 और लोगों की मौत हुई, जो कि पिछले आठ महीने में सबसे कम है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा कि एक दिन पहले हुई ये मौतें 17 मई से सबसे कम है जब देश में एक दिन में 120 मरीजों की मौत हुई थी।

मंत्रालय ने बताया कि देश में अब 1,84,182 मरीजों का उपचार चल रहा है, जो कि कुल मामलों का 1.73 फीसदी है। अब तक 1,03,30,084 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और स्वस्थ होने की दर 96.83 फीसदी है। वहीं 131 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,53,470 हो गई और मृत्यु दर 1.4 फीसदी है।

आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में 45 लोगों की मौत हुई। वहीं केरल में 20, दिल्ली में नौ और छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में आठ-आठ लोगों की मौत हुई।

देश में संक्रमण की वजह से अब तक 1,53,470 लोगों की मौत हुई है, जिसमें से 50,785 लोगों की मौत महाराष्ट्र, इसके बाद तमिलनाडु में 12,316, कर्नाटक में 12,197, दिल्ली में 10,808, पश्चिम बंगाल में 10,115, उत्तर प्रदेश में 8,617 और आंध्र प्रदेश में 7,147 लोगों की मौत हुई है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार अभी तक कुल 19.23 करोड़ नमूनों की जांच हुई, जिनमें से रविवार को 5,70,246 नमूनों की जांच की गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 13,203 new cases of Kovid-19 in the country, 131 more patients died

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे