गजब के iPhones! इनमे है चंद्रमा, बुध और मंगल ग्रह के टुकड़े, कीमत सुनकर आप भी होंगे हैरान

By विनीत कुमार | Published: December 13, 2020 09:43 AM2020-12-13T09:43:06+5:302020-12-13T10:29:23+5:30

आईफोन-12 प्रो और 12 प्रो मैक्स के 19 ऐसे वर्जन दुनिया भर में उपलब्ध हैं जिनमें मंगल, बुध और चंद्रमा के टुकड़ों का इस्तेमाल किया गया है। लग्जरी iPhone case निर्माता कैवियार ने इसे तैयार किया है।

12 Pro and 12 Pro Max Luxury iPhones that has pieces of Moon, Mercury and Mars | गजब के iPhones! इनमे है चंद्रमा, बुध और मंगल ग्रह के टुकड़े, कीमत सुनकर आप भी होंगे हैरान

आईफोन-12 प्रो और 12 प्रो मैक्स मॉडल के खास फोन जिनमें है अंतरिक्ष के टुकड़े (फोटो-caviar)

Highlightsकंपनी की ओर से इन फोन को स्पेस ओडिसी मार्स, स्पेस ओडिसी मून और स्पेस ओडिसी मर्करी नाम दिया गयाफोन के पिछले हिस्से में रखे गए हैं चंद्रमा, मंगल और बुध ग्रह के टुकड़ेइन फोन की कीमत चार से छह लाख के बीच रखी गई है, पूरी दुनिया में उपलब्ध हैं ऐसे केवल 19 फोन

आईफोन के दीवानों के लिए एक खुशखबरी है। आईफोन के बाहरी हिस्सों को कस्टमाइज करने वाली एक रूसी कंपनी कैवियार ने अनोखा काम कर दिखाया है। इस कंपनी ने आईफोन-12 प्रो और 12 प्रो मैक्स के वैसे संस्करण पेश किए हैं जिसमें चांद सहित मंगल ग्रह और बुध ग्रह के टुकड़ों का इस्तेमाल किया गया है।

लग्जरी iPhone case निर्माता कैवियार ने अपनी स्पेस ओडिसी सीरीज के तहत तीन नए iPhone 12 प्रो और 12 प्रो मैक्स मॉडल लॉन्च किए हैं। कंपनी की ओर से इसे स्पेस ओडिसी मार्स, स्पेस ओडिसी मून और स्पेस ओडिसी मर्करी नाम दिया गया है।

पांच से छह लाख के बीच के हैं ये आईफोन 

आईफोन 12 प्रो का मार्स वेरिएंट की कीमत जहां 6,570 अमेरिकी डॉलर से शुरू होती है। वहीं, मून और मरकरी वेरिएंट 6,290 डॉलर और 6,750 डॉलर से शुरू होते हैं। भारतीय मुद्रा में बात करें तो इनकी कीमत करीब 4.8 लाख रुपये, 4.6 लाख और 4.9 लाख रुपये हो सकती हैं। ये सिर्फ शुरुआती कीमतें हैं।

इन फोन के सबसे ऊंचा दाम वाले वेरिएंट की बात करें तो आईफोन 12 प्रो मैक्स मॉडल की कीमत 7800 डॉलर (मंगल), 7520 डॉलर (चंद्रमा) और 7980 डॉलर (बुध) है। भारतीय रुपयों में ये कीमत क्रमश: 5.7 लाख, 5.5 लाख और 5.8 लाख है। खास बात ये भी है कि पूरी दुनिया में केवल 19 ऐसे फोन उपलब्ध हैं।

iPhone के पीछे रखे गए हैं अंतरिक्ष से आए टुकड़े

आईफोन 12 प्रो और 12 प्रो मैक्स का फ्रंट करीब-करीब एक जैसा ही है। हालांकि, चांद सहित मंगल और बुध ग्रह के टुकड़े के इस्तेमाल से बनाए फोन के साइड और पीछे के हिस्से में बड़ी मात्रा में प्रीमियम धातुओं का इस्तेमाल किया गया है।

हालांकि, फोन के निचले हिस्से में, आप एक छोटे बुलबुले की तरह के आकार को देख सकते हैं। इसी में चंद्रमा, बुध और मंगल के टुकड़े मौजूद हैं।

इनमें से स्पेस ओडिसी मून iPhone 12 प्रो को हाल ही में लोकप्रिय Youtuber MKBHD ने अनबॉक्स किया गया था और उन्होंने आईफ़ोन बैक कवर में रखे गए अंतरिक्ष सामग्री के टुकड़ों की प्रामाणिकता की भी बात की थी।

वैसे, इस पर भी बहस हो रही है कि क्या वाकई इन आइफोन में अंतरिक्ष के टुकड़ों का इस्तेमाल किया गया है? हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार अमेरिकी एस्ट्रोफिजिसिस्ट नील डीग्रेस टायसन ने बताया कि अंतरिक्ष से आए उल्का-पिंडो और चट्टान को खरीदा-बेचा जा सकता है। इसलिए संभव है कि इन आइफोन में सही में चंद्रमा, मंगल और बुध ग्रह के टुकड़े मौजूद हों। कैवियार ने भी बताया है कि ये टुकड़े मंगल, बुध और चंद्रमा से पृथ्वी पर गिरे उल्का-पिंडों के हैं।

Web Title: 12 Pro and 12 Pro Max Luxury iPhones that has pieces of Moon, Mercury and Mars

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे