म्यामांर से 12 लोग शरण लेने पहुंचे म्यामांर

By भाषा | Published: March 4, 2021 10:25 PM2021-03-04T22:25:50+5:302021-03-04T22:25:50+5:30

12 people arrived from Myanmar to take refuge in Myanmar | म्यामांर से 12 लोग शरण लेने पहुंचे म्यामांर

म्यामांर से 12 लोग शरण लेने पहुंचे म्यामांर

आइजोल, चार मार्च म्यामांर में सेना द्वारा आंग सान सू ची की निर्वाचित सरकार को सत्ता से बेदखल कर दिये जाने के बाद करीब एक महीने के दौरान वहां से कम से कम 12 लोगों ने भारतीय सीमा पार करके मिजोरम में शरण ली । अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

आठ लोग सर्छिप जिले में दाखिल हुए जबकि चार अन्य लोग चंफाई जिले पहुंचे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शरणार्थियों की पहचान की जानी अभी बाकी है।

सर्छिप के उपायुक्त कुमार अभिषेक ने पीटीआई-भाषा को बताया कि एक ही परिवार के कुछ सदस्यों समेत पांच लोग बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय सीमापार करके जिले में दाखिल हुए जबकि तीन अन्य ने तीन मार्च को ऐसा किया।

उन्होंने बताया कि आठ लोग फिलहाल लुंगकावह में सामुदायिक सभागार में रखा गया है और जिला प्रशासन उन्हें भोजन उपलब्ध करवा रहा है।

चंफाई की उपायुक्त मारिया सी टी जुआली ने बताया कि हाल ही में म्यामांर से लोग जिले में आए हैं।

उपायुक्त ने बताया कि हाल ही में म्यांमार से 100 से अधिक लोग मिजोरम में शरण लेने के लिए सीमा पार करने का प्रयास किया लेकिन असम राइफल्स ने उन्हें रोक दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 12 people arrived from Myanmar to take refuge in Myanmar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे