महाराष्ट्रः पुणे की केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से बड़ा हादसा, 18 लोगों की मौत, कई अब भी लापता

By अभिषेक पारीक | Published: June 7, 2021 07:45 PM2021-06-07T19:45:14+5:302021-06-07T21:08:06+5:30

महाराष्ट्र के पुणे स्थित एक केमिकल बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। इस भीषण हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई।

12 killed in fire at chemical manufacturing firm near Pune | महाराष्ट्रः पुणे की केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से बड़ा हादसा, 18 लोगों की मौत, कई अब भी लापता

महाराष्ट्र के पुणे स्थित एक केमिकल निर्माण फैक्ट्री में आग लग गई।

Highlightsपुणे की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग से 12 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में ज्यादातर महिला श्रमिक हैं। पांच लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। 

महाराष्ट्र के पुणे स्थित एक केमिकल बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। इस भीषण हादसे में कंपनी के 18 कर्मचारियों की मौत हो गई। साथ ही कुछ लोग लापता बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, यह घटना एसवीएस एक्वा टेक्नोलॉजीज कंपनी में हुई। यह फैक्ट्री पुणे से करीब 40 किमी दूर उरावडे इलाके में है। 

यह घटना पिरंगट इलाके के इंडस्ट्रियल जोन में हुई। पिरंगट मुल्सी तालुका में आता है। कड़ी मशक्कत बाद आग पर काबू पा लिया गया है। अब बचाव और राहत कार्य चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि 20 लोगों को बचा लिया गया है। दमकल विभाग का बड़ा दल मौके पर है और लोगों को बचाने की कोशिश कर रहा है। 


18 शव बरामद किए गए

न्यूज एजेंसी एएनआई ने अग्निशमन विभाग के हवाले से बताया है कि अभी तक 18 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। जिनमें से ज्यादातर महिला श्रमिक हैं। इस भीषण दुर्घटना में कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। साथ ही लापता लोगों की तलाश की जा रही है।  

पानी को शुद्ध करने का केमिकल बनाती है कंपनी

पुणे के पुलिस अधीक्षक अभिनव देशमुख के मुताबिक, मुलची तालुका में उरवडा गांव में एसवीएस एक्वा कंपनी में भीषण आग लग गई। यह कंपनी पानी को शुद्ध करने के लिए क्लोरीन हाइऑक्साइड टैब बनाती है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल अधिकारी मौके पर पहुंचे। 

शाम करीब पांच बजे लगी आग

दमकल विभाग के अनुसार, सोमवार 37 लोग काम करने के लिए फैक्ट्री में आए थे। इनमें से बीस को बचा लिया गया है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शाम करीब पांच बजे आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची। पौने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। 

Web Title: 12 killed in fire at chemical manufacturing firm near Pune

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे