महाराष्ट्र में भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे का स्मारक बनाने के लिए काटे जा सकते हैं 110 पेड़

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 13, 2019 03:30 PM2019-12-13T15:30:58+5:302019-12-13T15:30:58+5:30

पिछले महीने सत्ता में आने के शीघ्र बाद शिवसेना नीत सरकार ने मुंबई के आरे कालोनी में मेट्रो शेड बनाना स्थगित कर दिया है। यह मुंबई का हरित क्षेत्र हैं जहां इस परियोजना के लिए 2,000 से ज्यादा पेड़ काटे जा चुके हैं। इसके बाद ऐसी खबरें आई थी कि शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे के प्रस्तावित स्मारक के लिए 1,000 पेड़ काटे जाएंगे।

110 trees will cut for making new building in tribute bjp leader | महाराष्ट्र में भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे का स्मारक बनाने के लिए काटे जा सकते हैं 110 पेड़

महाराष्ट्र में भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे का स्मारक बनाने के लिए काटे जा सकते हैं 110 पेड़

Highlightsऔरंगाबाद के पूर्व सासंद चंद्रकांत खैरे ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपने पिता के स्मारक बनाने के लिए पेड़ काटे जाने के खिलाफ ‘मौखिक आदेश’ दिए हैं।मुंडे का स्मारक जालना रोड पर प्रस्तावित है और यह जमीन राज्य सरकार के दुग्ध योजना विभाग की है।

महाराष्ट्र में भाजपा के दिग्गज नेता गोपीनाथ मुंडे का स्मारक बनाने के लिए 100 से ज्यादा पेड़ काटे जा सकते हैं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने स्थानीय निकाय से 110 पेड़ों काटने की अनुमति मांगी है। पेड़ों को काटकर मध्य महाराष्ट्र के औरंगाबाद में दिवंगत नेता मुंडे का स्मारक बनाया जाएगा। 

पिछले महीने सत्ता में आने के शीघ्र बाद शिवसेना नीत सरकार ने मुंबई के आरे कालोनी में मेट्रो शेड बनाना स्थगित कर दिया है। यह मुंबई का हरित क्षेत्र हैं जहां इस परियोजना के लिए 2,000 से ज्यादा पेड़ काटे जा चुके हैं। इसके बाद ऐसी खबरें आई थी कि शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे के प्रस्तावित स्मारक के लिए 1,000 पेड़ काटे जाएंगे।

यह स्मारक सिडको क्षेत्र में प्रियदर्शिनी गार्डन में प्रस्तावित है। हालांकि इस सप्ताह की शुरुआत में शिवसेना नेता और औरंगाबाद के पूर्व सासंद चंद्रकांत खैरे ने कहा कि मुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने अपने पिता के स्मारक बनाने के लिए पेड़ काटे जाने के खिलाफ ‘मौखिक आदेश’ दिए हैं। मुंडे का स्मारक जालना रोड पर प्रस्तावित है और यह जमीन राज्य सरकार के दुग्ध योजना विभाग की है।

Web Title: 110 trees will cut for making new building in tribute bjp leader

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे